आस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपर्यटन स्थलपुलिस अधीक्षकभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी विधायकवनमंत्री केदार कश्यपवनांचल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर लोरमी के वनग्राम बिजराकछार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की जनचौपाल, 40 लाख के विकास कार्यों की घोषणा


लोरमी। लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को वनग्राम बिजराकछार में जनचौपाल आयोजित कर 8 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं ने दी शुभकामनाएँ
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुभकामनाएँ दीं।


उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा और रोजगार से जुड़े कार्यों में सुविधा मिल रही है।
सभी ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
ग्रामों के लिए 40 लाख की विकास घोषणा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न ग्रामों के लिए कुल 40 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की—
बिजराकछार : 2 सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रुपए
निवासखार, महामाई, सुरही, बोईहा, झिरिया, खुड़िया : प्रत्येक ग्राम में विकास कार्य हेतु 5-5 लाख रुपए
उन्होंने बिजराकछार में बिजली लाइन बिछाने के लिए अधीक्षण अभियंता को तत्काल सर्वे कर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
क्षेत्र में सोलर लाइट, टॉवर स्थापना, तथा बेहतर नेटवर्क सुविधा की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल माताएं


बीट गार्ड को टॉर्च वितरण, जंगल न जलाने की अपील
श्री साव ने वन विभाग के बीट गार्डों को टॉर्च वितरित की और गर्मी के मौसम में जंगल में सूखे पत्तों को नहीं जलाने की अपील की।
हरियाली के बीच वनभोज व आत्मीय संवाद
जनचौपाल के बाद उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ प्राकृतिक वातावरण में वनभोज का आनंद लिया।
सरल भोजन, सहज बातचीत और अपनत्व से भरे इन क्षणों को उन्होंने स्मरणीय बताया।


भगवान महादेव के दर्शन कर क्षेत्र की समृद्धि की प्रार्थना
खुड़िया पथर्री पारा में श्री साव ने भक्ति भाव से भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
अनेक जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, कोमल गिरी गोस्वामी, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, विनय साहू, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, दिनेश कश्यप, लेखराज ठाकुर, राजेंद्र साहू, अभिषेक पाठक , घनस्याम यादव , धनीराम यादव , संदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, पंचगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना... जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम.. लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा..