आस्था भक्तिउत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जीमुंगेलीलोरमीहिन्दू संगठन

अखंड नवधा रामायण में पूज्य स्वामी शिवानंद महाराज का मंगल आगमन.


बिचारपुर | लोरमी।

बिचारपुर स्थित श्री सिद्ध बाबा विकास समिति द्वारा पिछले 30 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे श्री रामचरित मानस नवधा रामायण का शुभारंभ इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के तहत आज पूज्य श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद महाराज का आगमन सिद्ध बाबा आश्रम में हुआ, जहाँ ग्रामवासियों और समिति के सदस्यों ने उनका हरिकीर्तन, जयघोष और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।


आश्रम का आध्यात्मिक इतिहास
पहाड़ी पर स्थित सिद्ध बाबा आश्रम, पूज्य श्री श्री 1008 सदानंद परमहंस महाराज की तपोभूमि मानी जाती है। आश्रम के समीप बहने वाली माँ मनियारी नदी क्षेत्र की जीवनदायिनी है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में पहुँचे केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने स्वामी शिवानंद महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि “बेलगहना आश्रम से मेरा आत्मिक संबंध वर्षों पुराना है। स्वामी जी का आशीर्वाद हमेशा ऊर्जा और प्रेरणा देता है।”


स्वामी शिवानंद महाराज का प्रवचन
अपने प्रेरक प्रवचन में स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा—
“भक्ति, प्रेम, समर्पण और निष्काम सेवा का मार्ग है। ईश्वर की प्रसन्नता हेतु किया गया प्रत्येक कर्म साधक को ईश्वरत्व के निकट ले जाता है।”


हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
महाशिवरात्रि पर लोरमी में आस्था का सैलाब: माँ नर्मदा कुंड और शिवघाट में उमड़ेगे हज़ारो श्रद्धालु... फेयरवेल के नाम पर नियमों की तस्‍करी!मुंगेली के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल पर उठे गंभीर सवाल... लोरमी विधानसभा को मिली बड़ी सौगात: 5 सड़कों के निर्माण के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंजूर किए 15 क... लोरमी राजस्व विभाग में अव्यवस्था चरम पर, आमजन और किसान बेहाल अचानकमार टाइगर रिजर्व में आग से सुरक्षा व वन्यप्राणियों के पेयजल प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्प... राजस्व विभाग की सुस्ती से जनता परेशान, बिना अनुमति अनुपस्थिति पर R.I. और पटवारियों को नोटिस गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सील — नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई.. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए CGWSK ऐप अनिवार्य: शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा म... फुलझर लोरमी में दो दिवसीय माँ भवानी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी मंडल लोरमी ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस