क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जिला जेलजिला न्यालयपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसाइबर क्राइम

बांधा गांव में जमीन विवाद से हत्या: लाठी-डंडों से पीटकर की गई वारदात, पुलिस आरोपियों की तलाश में तेज


लोरमी क्षेत्र के बांधा गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर खून की होली खेल दी। परिवारिक तनाव के बीच हुए हमले में एक ग्रामीण की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Sdop हरविंदर सिंह


लोरमी अनुविभागीय अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक रामकुमार कश्यप के बेटे सुखदेव कश्यप ने थाना लालपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उनके चाचा अयोध्या, उसके पुत्र, भाई और अन्य साथियों ने पुरानी जमीन रंजिश के चलते खेत में पहुंचकर रामकुमार पर हमला कर दिया।
हमले में रामकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए धारा 302 IPC के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है।
घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि गांवों में बढ़ते जमीन विवाद किस तरह जानलेवा रूप ले रहे हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी