आस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीसफलता

मुंगेली जिले से डॉ. सत्यनारायण तिवारी सहित 18 साहित्यकार होंगे शामिल..


छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 19वें प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होगा प्रदेश का साहित्यिक जगत
लोरमी। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का 19वां प्रांतीय सम्मेलन आगामी 10 एवं 11 जनवरी को सिम्स सभागार, बिलासपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन में प्रदेश भर के रचनाकार, भाषा साधक और साहित्यकार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण
सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे।
समारोह में विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह तथा विधायक सुशांत शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मुंगेली जिले से 18 साहित्यकारों का चयन
इस प्रांतीय सम्मेलन में मुंगेली जिले से कुल 18 साहित्यकार शामिल होंगे। जिले से चयनित प्रतिनिधि इस प्रकार हैं—
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण तिवारी
जिला समन्वयक डी. एल. भास्कर
साहित्यकार प्रो. अशोक गुप्ता
राकेश गुप्त, निर्मल,
श्रीमती दुर्गा तिवारी,
कृष्ण कुमार तिवारी,
हंसदेव बान्धडे,
रविन्द्र कुर्रे,
अशोक महेश्वरी,
साहू पुन्नू गौटिया,
ज्वाला कश्यप,
अनिल जागड़े,
टी. आर. टोण्डे,
नागेश कश्यप,
रामगोपाल यादव,
जगदीश श्रीदेवांगन,
महेन्द्र यादव
इन सभी साहित्यकारों की उपस्थिति से जिले की साहित्यिक पहचान और मजबूत होगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...