कर्मचारी संघकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीशिक्षा

VSK ऐप सहित कई शिक्षक हित मुद्दों पर सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी ने BEO को सौंपा ज्ञापन


लोरमी |
राज्य शासन द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निजी मोबाइल पर VSK ऐप अनिवार्य किए जाने के विरोध में सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई लोरमी ने बुधवार शाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी और ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र राठौर के नेतृत्व में सौंपा गया।

ज्ञापन सौपते कर्मचारी संघ


फेडरेशन ने कहा कि शासन द्वारा शिक्षकों से उनके निजी मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कर अनिवार्य उपस्थिति दर्ज कराना अनुचित है, जिससे शिक्षकों की निजता और कार्य-सुविधा प्रभावित हो रही है। इसी प्रमुख मुद्दे के साथ कई अन्य शिक्षक हित विषय भी उठाए गए।


फेडरेशन की प्रमुख मांगें
VSK ऐप की अनिवार्यता समाप्त की जाए
सर्विस बुक और GPS पासबुक का नियमित संधारण सुनिश्चित हो
सामाजिक–आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य दिवसों को EL (अर्जित अवकाश) में शामिल किया जाए
ऑनलाइन–ऑफलाइन अवकाश स्वीकृति प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से लागू की जाए
इन सभी मांगों को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में शामिल किया गया।
BEO ने की सकारात्मक चर्चा
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मनीषा पाटले ने फेडरेशन सदस्यों से विस्तृत चर्चा की और सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि शिक्षक हित से जुड़े सभी बिंदुओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।


कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे। इनमें—
अभिजीत तिवारी, नरेंद्र राठौर, जितेंद्र कुमार वैष्णव, आशीष जायसवाल, रामायण राजपूत, सुलभ त्रिपाठी, सतीश राजपूत, नरेश दुबे, प्रेम जायसवाल, मनोज खुशराम, भुवनेश्वर यादव, ओम प्रकाश साहू, विनोद कुर्रे, संस्कार साहू, ओम प्रकाश ध्रुव, ईश्वर साहू, संवेद्र खांडेकर, आशुतोष मिश्रा, परस राठौर, चैन सिंह पोर्ते, राहुल श्रीवास्तव, द्वारिका कश्पय, अरविंद पाण्डेय, कृष्ण कुमार सोनी, नाजिर खान, टीकाराम साहू सहित अनेक सहायक शिक्षक साथी मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ...