आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमी

श्रीराम कथा जीवन संहिता: लोरमी में उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया संबोधन…


लोरमी | सिद्ध बाबा मंदिर, बिचारपुर


सिद्ध बाबा मंदिर बिचारपुर में आयोजित 30वें नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए लोरमी विधायक एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने श्रीराम कथा को मानव जीवन की संहिता बताते हुए कहा कि रामचरित मानस एक आदर्श पिता, पति, पुत्र, गुरु और शिष्य बनने की अनंत शिक्षाएं प्रदान करती है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 24 महीनों में लोरमी क्षेत्र में हुए विकास कार्य, जनता के विश्वास और भगवान श्रीराम की कृपा का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनके कार्यों की प्रेरणा है।


डॉ. सत्यनारायण तिवारी का सारगर्भित प्रवचन
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविद, साहित्यकार, कथावाचक एवं राज्यपाल सम्मानित डॉ. सत्यनारायण तिवारी ‘हिमांशु’ महाराज ने रामचरित मानस को संशय से समाधान की आध्यात्मिक यात्रा बताया।
उन्होंने भगवान शिव–सती प्रसंग का उल्लेख करते हुए कथा श्रवण की विधि और उसके फल को सरल उदाहरणों के साथ समझाया।
डॉ. तिवारी ने छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम की ननिहाल और लीलास्थली बताया तथा बस्तर अंचल को प्राचीन दण्डकारण्य का हिस्सा निरूपित किया।
उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा व्यक्ति को परिवार से, परिवार को समाज से और समाज को राष्ट्र से जोड़ने वाली कड़ी है।


अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम संचालन कमल सिंह राजपूत ने किया।
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बिहारी राजपूत ने उपमुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में मानस मंच के लिए प्रदान की गई 6 लाख रुपये की अनुदान राशि हेतु आभार व्यक्त किया और उन्हें शाल, श्रीफल एवं सुंदरकांड की प्रति भेंटकर सम्मानित किया।


डॉ. सत्यनारायण तिवारी सहित नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, धनीराम यादव, दिनेश कश्यप, महेंद्र खत्री, संतोष साहू, विनोद राजपूत, श्री मिश्रा जी तथा अन्य अतिथियों का भी शाल व पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर लोरमी के वनग्राम बिजराकछार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की ज... छेड़छाड़ के आरोप में लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार