आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीलोरमीसामाजिकहिन्दू संगठन

श्रीराम कथा विश्रामदायिनी: हिमान्शु महाराज ने कहा—श्रीरामचरित मानस मानव जीवन को आनंद और कल्याण का मार्ग दिखाती है


लोरमी। हाईस्कूल कोतरी में आयोजित चौदहवें श्रीरामचरित मानस सम्मेलन के पाँचवें दिवस की कथा में राज्यपाल सम्मान से सम्मानित शिक्षाविद, साहित्यकार एवं कथावाचक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ‘हिमान्शु महाराज’ ने भक्तों को अमृतमय उपदेश दिए।
कथा के दौरान उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा आनंददायिनी, सुखप्रदायिनी और समस्त जीवों के लिए विश्रामदायिनी है। भगवान शिव ने माता पार्वती को जो कथामृत सुनाया, वही श्रीरामचरित मानस संपूर्ण मानवजाति के आत्मकल्याण, जनकल्याण और विश्वकल्याण का दिव्य मार्ग है।
हिमान्शु महाराज ने कहा कि जीव, ईश्वर का अंश होने के नाते स्वाभाविक रूप से सुख और आनंद चाहता है, और यह दोनों ही भगवान श्रीराम तथा उनकी दिव्य कथा से प्राप्त होते हैं।
कथा में दिए गए उपदेश, संदेश और आदेश का पालन कर मनुष्य अपने जीवन को धन्य कर सकता है।
वनवास प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन
डॉ. हिमान्शु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग पर विस्तृत, भावपूर्ण और ज्ञानप्रद व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
महामंडलेश्वर, साध्वी व संतों का भी आशीर्वचन
सम्मेलन में हनुमतद्वाराचार्य एवं हनुमतपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी महावीर दास जी (झांसी),
साध्वी लीला भारती (दतिया),
राघवदास (ओरछा) तथा
प्रफुल्ल पाण्डेय (प्रतापगढ़)
ने भी अपने आशीर्वचन देते हुए श्रीराम कथा के महत्व पर प्रकाश डाला।
संचालन एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन पंडित शिवकुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
समारोह में विद्यानंद चंद्राकर, लीलाधर सोनकर, लोकनाथ शर्मा, रमाकांत कश्यप, महेंद्र द्विवेदी, शारदा साहू, तोषन साहू, दरबारी यादव, ईश्वरी कश्यप, पंडित राजेंद्र शर्मा, पंडित मणिकांत पाठक सहित सैकड़ों श्रृद्धालु उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
‘ऑपरेशन बाज’ में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 बीयर व क्रेटा कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार लोरमी नगर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, परिषद का सर्वसम्मति से संकल्प पारित... पीएम सूर्यघर योजना में सुस्ती पर सख्ती, सीईओ ने तय किए रोज़ाना लक्ष्य नारी शक्ति वंदन: नए भारत की सशक्त पहचान—लोरमी में महिलाओं की भव्य पदयात्रा मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ में तीन दिवसीय वैष्णव सम्मेलन और भव्य विष्णु महायज्ञ की तैयारी, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हो... बाबा साहेब ने सभी नागरिकों को दिया मौलिक और समान अधिकार : डिप्टी सीएम अरुण साव.. उप मुख्यमंत्री के दौरे के बीच लोरमी में खुलासा—ग्रामीण क्षेत्रों में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्... नाबालिग से दुष्कर्म पर सख्त फैसला: आरोपी को 20 साल की सजा... ग्राम सरपंच नरेंद्र व ग्रामवासियों ने अरुण साव को दिया धन्यवाद..