उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीलोरमीशिक्षा

लपटी स्कूल में न्योता भोज: बच्चों ने चखा स्वादिष्ट भोजन, चेहरे खुशी से खिले…

लोरमी। ग्राम नावाडीह स्थित लपटी स्कूल में शुक्रवार को बच्चों के बीच खुशियों का माहौल छा गया, जब क्षेत्र के व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सलूजा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया।

बच्चों को विशेष व्यंजन परोसे गए, जिनका नवाडीह प्राथमिक शाला के 125 छात्रों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। श्री सलूजा ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया और विभिन्न उपहार भी बांटे, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक रेखा शर्मा, अनिल सलूजा, मदन गोपाल तिवारी, सरपंच कीरित यादव, प्रेस क्लब सचिव नूतन गुप्ता, पत्रकार प्रशांत शर्मा, जितेंद्र पाठक, प्रमोद जायसवाल, राहुल यादव, लक्ष्मी गुप्ता, योगेश मौर्य, कमलेश श्रीवास, पंकज निर्लमकर, मनोज राजपूत, सीकू साकत, सागर श्रीवास सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन्मदिवस पर सेवा भावना का परिचय देते हुए श्री सलूजा ने बिलासपुर मातृ छाया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल और कंबल भी वितरित किए।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, 'गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण, देशभर से पह... रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27% आरक्षण और जातीय जनगणना पर बनेगी संयुक्त... मुंगेली पुलिस अलर्ट मोड पर: किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य, संदिग्धों पर रहेगी कड़ी नजर... लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई...