खास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमी

डिप्टी सीएम सौगात: डोंगरिया में एनीकट निर्माण के लिए 4.68 करोड़ स्वीकृत

गुरुवार 4 दिसंबर 2025 –  क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने डोंगरिया–जमुनाही क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात दी है। मनियारी नदी पर प्रस्तावित एनीकट निर्माण के लिए 4 करोड़ 68 लाख 11 हजार रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है।

यह परियोजना लगभग 100 एकड़ (100 हेक्टेयर) क्षेत्र को सिंचाई सुविधा देगी तथा जल संवर्धन से गर्मी में भी वाटर लेवल स्थिर रहेगा।
प्रशासकीय स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा 556.59 लाख की लागत से प्रदान की गई है।

प्रस्तावित एनीकट में—

वीयर लंबाई: 70 मीटर

ऊंचाई: 2.50 मीटर

चौड़ाई: 4 मीटर

9 जलद्वार एवं 4 ओपन डक्ट शामिल होंगे।

सिंचाई हेतु सोलर संयंत्र का उपयोग किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह परियोजना किसानों और ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी और क्षेत्र में जल उपलब्धता को मजबूत करेगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...