अपराध पर पुलिस सफलखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेली

भोपाल से गुम नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

मुंगेली – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने भोपाल (म.प्र.) से गुम हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय (19 वर्ष) निवासी नवागांव घुठेरा ने 26 अक्टूबर को बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में 29 अक्टूबर को परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सायबर सेल और मुखबिर की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी को भोपाल के अवधपुरी इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ व चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1), 64(2)(ड) बीएनएस व पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े व टीम के प्र.आर. दिलीप साहू, बालीराम ध्रुव, आर. जलेश्वर कश्यप, रामकिशोर कश्यप और बसंत डाहिरे सहित म.आर. वृंदा पंद्राम की सराहनीय भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी