आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जीपर्यटन स्थलमुंगेलीरतनपुरलोरमी

आदिवासी अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कार्तिक पूर्णिमामाँ नर्मदा आश्रम बरर में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में हुआ भव्य सत्संग एवं दर्शन मेला।

लोरमी, 7 नवम्बर 2025।
आदिवासी अंचल में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोरमी स्थित माँ नर्मदा आश्रम बरर में इस पावन अवसर पर पूज्य श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में एकदिवसीय सत्संग एवं दर्शन मेला का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्वामी शिवानंद जी ने माँ नर्मदा जी को श्रीफल अर्पित कर दीपदान किया और सभी भक्तों के मंगल, सुख और समृद्धि की कामना की। अपने प्रेरक प्रवचन में स्वामी जी ने कहा—

> “गुरु तत्व तब तक शिष्य का साथ नहीं छोड़ता जब तक वह मुक्त न हो जाए।”

उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भक्तों को धर्म, सेवा और साधना के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।

सत्संग के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्रीय कलाकारों ने भक्ति गीतों, नृत्य और लोक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे।

कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंध समिति, सेवा समिति के सदस्यों सहित बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, लोरमी, कोटा, बेलगहना, कोंचरा, दारसागर, कंचनपुर आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों का योगदान रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ...