उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमीलोरमी विधायक

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की लोरमी नगर पालिका को बड़ी सौगात — 20 करोड़ 98 लाख 82 हजार के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

लोरमी। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी नगरवासियों को एक बार फिर बड़ी सौगात दी है। नगर के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने कुल 20 करोड़ 98 लाख 82 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से नगर में खेल परिसर, स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ निर्माण एवं तालाब सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

राज्य शासन द्वारा यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रावधान के तहत दी गई है। इस योजना के अंतर्गत लोरमी नगर पालिका में अधोसंरचना विकास के कई प्रमुख कार्य होंगे, जो शहर की सूरत और सुविधाओं दोनों को निखारेंगे।

खेल परिसर एवं तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 12.34 करोड़ रुपए

वार्ड 06: खेल परिसर (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) निर्माण – ₹813.60 लाख

वार्ड 17: तुलसाघाट तालाब सौंदर्यीकरण – ₹129.45 लाख

वार्ड 08: गांधीडीह तालाब सौंदर्यीकरण – ₹103.16 लाख

वार्ड 01: शिवघाट तालाब सौंदर्यीकरण – ₹124.68 लाख

वार्ड 01: मेला ग्राउंड विस्तार कार्य – ₹63.95 लाख
कुल स्वीकृति राशि – ₹1234 लाख

स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार हेतु 3.62 करोड़ रुपए

वार्ड 13: डिडौल रोड से माँ समलाई टेंट हाउस तक – ₹95.98 लाख

वार्ड 06: शुभ पेट्रोल पंप से एसएलआरएम सेंटर होते हुए तहसील चौक तक – ₹126.66 लाख

वार्ड 15: रेस्ट हाउस से डोलगी चौक तक – ₹51.04 लाख

वार्ड 16: दरगा मंच से तुलसाघाट तक – ₹37.85 लाख

वार्ड 14: रेस्ट हाउस चौक से सहरपुर रोड तक – ₹51.00 लाख
कुल स्वीकृति राशि – ₹362.53 लाख

फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए 1.18 करोड़ रुपए

वार्ड 12: कोतरी नाला से माँ समलाई टेंट हाउस तक – ₹48.77 लाख

वार्ड 06: शुभ पेट्रोल पंप से एसएलआरएम सेंटर तक – ₹49.57 लाख

वार्ड 13: नहर रोड में फुटपाथ निर्माण – ₹20.33 लाख
कुल स्वीकृति राशि – ₹118.67 लाख

स्ट्रीट लाइट हेतु केबल विस्तार एवं नाली निर्माण

स्ट्रीट लाइट केबल विस्तार कार्य – ₹227.44 लाख

वार्ड 12: कोतरी नाला से माँ समलाई टेंट हाउस तक आरसीसी नाली निर्माण – ₹155.34 लाख

नगर पालिका अध्यक्ष ने जताया आभार

लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति नगरवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि —

> “यह स्वीकृति लोरमी नगर के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। खेल परिसर, तालाब सौंदर्यीकरण, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट से नगर की तस्वीर बदल जाएगी।”

लोरमी के लिए नया विकास अध्याय

इस स्वीकृति से नगर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी। खेल एवं नागरिक सुविधाओं का विस्तार लोरमी को क्षेत्र का एक आधुनिक नगर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी क्षेत्र के 15 हाईस्कूल भवनों के लिए 2 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति... ऑपरेशन मुस्कान के तहत चिल्फी पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया बरामद, आरोपी जेल भेजा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, नेताओं ने सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी… लोरमी–ग़ौरकापा में भक्तिमय वातावरण, आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्री शनि जन्मोत्सव... वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद निधि से डब्बा वितरण.. लालपुर पुलिस की कार्रवाई — कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार लोरमी ने शिक्षा के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 380 मेधावी छात्रों और खिला... मुख्यमंत्री ने मुंगेली को दी 353 करोड़ से अधिक की विकास सौगात414 कार्यों का लोकार्पण–शिलान्यास, मानस क्षेत्र सोनकुंड में वृहद स्वच्छता अभियान संपन्न... ग्राम गोंड खाम्ही, लोरमी: दक्षिणेश्वरी दुधिया काली मंदिर में चंडी यज्ञ व देवी भागवत कथा में उमड़ा श्...