आस्था भक्तिउत्सवकबीरधाम कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीहिन्दू संगठन

लोरमी–ग़ौरकापा में भक्तिमय वातावरण, आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्री शनि जन्मोत्सव…


लोरमी/पंडरिया-  समूचे क्षेत्र में आज शनि जयंती के अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ग्राम पंचायत दुल्लापुर के अंतर्गत प्रसिद्ध गौरकापा शिव शनि धाम हो या धर्मनगरी लोरसी स्थित पीपलेश्वर महादेव शनिधाम, दोनों ही स्थानों पर आज हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने वाला है।
शनि जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह अपने चरम पर है। भक्तों के हृदयों में “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का मंत्र गूंज रहा है और मंदिरों में दीपक की लौ तथा भजन-कीर्तन का वातावरण श्रद्धा का अद्भुत अनुभव करा रहा है।
गौरकापा शिव शनि धाम में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब
गौरकापा के प्रसिद्ध शनि धाम में महंत विवेक गिरी के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना, शनिदेव अभिषेक, महा आरती, भजन-कीर्तन तथा प्रसादी वितरण का आयोजन होगा।
मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई पूजा से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, इसी कारण गांव ही नहीं बल्कि दूर-दराज़ इलाकों से भी लोग दर्शन हेतु पहुंचते हैं।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सुबह से देर रात तक पूजा-पाठ और दर्शन का क्रम निरंतर चलता रहेगा।
लोरसी के पीपलेश्वर महादेव शनिधाम में भी तैयारियां पूरी
धर्मनगरी लोरमी स्थित पीपलेश्वर महादेव शनिधाम में भी जन्मोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं।
यहाँ 16 मई को प्रातः 10 बजे से पूजन, अभिषेक, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन होगा।
स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि शनि जन्मोत्सव उनके लिए केवल पर्व नहीं, बल्कि “विश्वास और आशीर्वाद का उत्सव” है, जहाँ हर आयु वर्ग का व्यक्ति अपनी मनोकामनाओं के साथ शनिधाम पहुंचता है।
मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और भक्तों में इस बार विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
आस्था का मिलन, भक्ति का उत्सव
लोरमी और लोरसी—दोनों ही क्षेत्रों में भक्ति और आध्यात्मिकता का संगम आज देखने को मिलेगा।
शनि जन्मोत्सव के अवसर पर शनि महाराज की आराधना, भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ और भक्तों के जयकारे पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देंगे।
आयोजकों की अपील
दोनों स्थानों की आयोजन समितियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
उनका कहना है कि—
“शनि जन्मोत्सव केवल पूजा का दिन नहीं, बल्कि मन को शक्ति, जीवन को दिशा और कर्म को प्रेरणा देने वाला पवित्र अवसर है।”

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई... जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण बेहाल, पांच साल बाद भी ‘हर घर नल से जल’ सपना अधूरा.. “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण सुशासन तिहार में विकास की सौगात: कोदवामहंत को मिला विद्युत सब स्टेशन, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र... ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह... हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव.. वनांचल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, जनचौपाल में सुनीं समस्याएं और दी विकास की गारंटी.. कुएं में गिरी महिला, सामाजिक कार्यकर्ता ने मौत के मुंह से निकाला बाहर छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी चलाते दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव