अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीसरगांव पथरिया

फरार आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार से हमला करने वाले गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

गुरुवार 6 नवम्बर 2025 –  पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में सरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम टिकैत पेण्ड्री में हत्या की नीयत से हमला करने वाले फरार आरोपी सरजू उर्फ शेरा लहरे को पुलिस ने बिल्हा (जिला बिलासपुर) से गिरफ्तार किया है।

इस मामले में पहले ही सात आरोपियों — कन्हैया बघेल, किशन बघेल, महेन्द्र, जीवन बघेल, रामबिलास बघेल, विजय बघेल और अजय बघेल — को गिरफ्तार कर हॉकी स्टिक, रॉड और डंडे जब्त किए जा चुके हैं।

प्रार्थी जितेन्द्र गायकवाड की रिपोर्ट पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 92/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 324(2), 191(2), 191(3), 117(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई थी।

लगातार प्रयासों के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सरजू उर्फ शेरा लहरे (28 वर्ष) निवासी बिल्हा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष शर्मा, सउनि अजय चौरसिया, प्रआर सतीश डहरिया, आर रिपीन बनर्जी, भेलेश्वर जायसवाल, रामू निषाद एवं भंवर सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लालपुर: ऑपरेशन मजनू के तहत मनचलों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. गीता जयंती समारोह में विद्वानों ने कहा—‘भगवद्गीता सर्वकालिक व समसामयिक ग्रंथ’ बिलासपुर पुलिस का अविस्मरणीय कार्य: जूनापारा में दिखा मानवीय चेहरा और सशक्त सामुदायिक policing लपटी स्कूल में न्योता भोज: बच्चों ने चखा स्वादिष्ट भोजन, चेहरे खुशी से खिले... मुंगेली: “ऑपरेशन बाज” में 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.. बिचारपुर: दो बढ़ईयों के घर से तीन लाख की अवैध सागौन लकड़ी जब्त डिप्टी सीएम सौगात: डोंगरिया में एनीकट निर्माण के लिए 4.68 करोड़ स्वीकृत धान खरीदी केंद्र डोंगरिया में विवाद, ऑपरेटर से मारपीट—कंप्यूटर ऑपरेटर घायल... ऑपरेशन बाज: सटोरिया गिरफ्तार, नगदी–मोबाइल जब्त हाथियों का आतंक: छपरा गांव में कच्चा मकान तोड़ा, राशन खाया… महिला ने बच्चों संग भागकर बचाई जान