उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़छात्र संगठनजनहितडिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमीलोरमी विधायकशिक्षा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल, प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान..


लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार शाम लोरमी स्थित न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘उमंग उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।


कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उप मुख्यमंत्री साव ने संबोधित करते हुए कहा कि लोरमी की पहचान तेजी से बदल रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम और प्रतियोगी परीक्षाओं—विशेषकर पीएससी चयन—में लगातार सफलता ने क्षेत्र का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल की निरंतर प्रगति शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य किया गया है, जिसका सकारात्मक असर अब साफ दिखाई दे रहा है।


सड़कों का तेजी से निर्माण, नवनिर्मित मानस मंच, और मंगलम भवन मार्ग की सुंदरता लोरमी की बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, राजेंद्र पाटकर, नरेंद्र पाटकर, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ