उत्सवखास खबरखेलछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

झझपुरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन — खपराखोल की टीम बनी विजेता ।

लोरमी।
लोरमी क्षेत्र के ग्राम झझपुरी में स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह ध्रुव की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में आसपास के कई ग्रामों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें रोमांचक फाइनल मुकाबले में ग्राम खपराखोल की टीम विजेता रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनय साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (भाजपा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवनेश्वरी हरेराम साहू (सरपंच) ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में दिनेश साहू, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मुंगेली, सुशील यादव, मंडल अध्यक्ष भाजपा लोरमी, संदीप सोनी, महामंत्री भाजपा, सरस्वती कमल राजपूत, जनपद सदस्य तथा डॉ. रूपेश साहू (MBBS) सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि विनय साहू ने अपने संबोधन में कहा—

> “सभी टीमों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ते रहें और जो विजेता नहीं बन सके, वे भी खुद को बेहतर करने का संकल्प लें।”

वरिष्ठ भाजपा नेता धनीराम यादव ने कहा—

> “खेल भावना से बढ़कर कोई पुरस्कार नहीं होता। रचनात्मकता और सकारात्मक सोच ही जीवन को सफल बनाती है।”

जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा कि सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, हार-जीत तो खेल का हिस्सा है, लेकिन असली जीत खेल भावना की होती है।

मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ने कहा—

> “खेल का मकसद सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि अपने सर्वश्रेष्ठ को सामने लाना है। खेल हमें टीमवर्क और अनुशासन सिखाता है।”

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन इंदिरा टीकाराम साहू ने किया तथा संचालन सुभाष साहू ने किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विजय यादव (दरोगा), भागवत साहू, राधे यादव, आशु वैष्णव, नरेंद्र मरकाम, कृष्ण मोहन दास वैष्णव, होरीराम साहू (प्रधानपाठक), भूषण शेखर, कमलेश साहू, रामनाथ साहू (प्राचार्य ओपी स्कूल), लोमश वैष्णव, गोलू मानिकपुरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में किंग कोबरा क्रिकेट क्लब झझपुरी के खिलाड़ियों और ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको... लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा...