उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीलोरमी विधायकशिक्षा

सरस्वती साइकिल योजना विष्णु सरकार की महत्वाकांक्षी पहल : विनय साहू

मोहबंधा (लोरमी)।
लोरमी विधानसभा के वनांचल ग्राम मोहबंधा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 35 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा श्री विनय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुशील यादव, सरपंच श्री मिथिलेश ध्रुव एवं पूर्व पार्षद श्री विनोद राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि विनय साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि —

> “सरस्वती साइकिल योजना छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे हमारी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के नेतृत्व में डॉ. रमन सिंह ने वर्ष 2005 में प्रारंभ किया था। इस योजना का उद्देश्य बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है। वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।”

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ने कहा कि —

> “यह योजना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के उद्देश्यों को साकार करती है। नवीं कक्षा में प्रवेश करने वाली छात्राओं को साइकिल दिए जाने से वे समय पर विद्यालय पहुँच पाती हैं और शिक्षा में निरंतरता बनी रहती है।”

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य केशव कुमार ध्रुव, पी.डी. मानिकपुरी, बी.एल. वर्मा, बी.आर. मरावी, शिवेंद्र चंद्राकर, राजेश कुमार राजपूत, अमर सिंह राजपूत, कुमारी पूनम कश्यप, विकास मार्को, सूरज कोल सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई... जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण बेहाल, पांच साल बाद भी ‘हर घर नल से जल’ सपना अधूरा.. “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण सुशासन तिहार में विकास की सौगात: कोदवामहंत को मिला विद्युत सब स्टेशन, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र... ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह... हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव.. वनांचल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, जनचौपाल में सुनीं समस्याएं और दी विकास की गारंटी.. कुएं में गिरी महिला, सामाजिक कार्यकर्ता ने मौत के मुंह से निकाला बाहर छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी चलाते दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव