खास खबरखेलछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमी

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कोतरी, लोरमी के विद्यार्थियों ने खेल मैदान में लहराया परचम।

पाँच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए किया क्वालीफाई!

लोरमी, 2 नवम्बर 2025
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कोतरी, लोरमी के होनहार विद्यार्थियों ने आज आर.डी. कार्यालय, हुडको, भिलाई (छत्तीसगढ़) में आयोजित क्षेत्रीय डी.ए.वी. खेलकूद प्रतियोगिता (ज़ोनल स्पोर्ट्स मीट) में अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय के कुल पाँच विद्यार्थी (चार बालक एवं एक बालिका) ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई कर एक नया इतिहास रच दिया।

तैराकी प्रतियोगिता में बहा डी.ए.वी. मुख्यमंत्री कोतरी का जलवा!

अभिजीत ध्रुव ने
50 मीटर पीठ तैर (स्वर्ण पदक),
100 मीटर पीठ तैर (स्वर्ण पदक),
50 मीटर स्वतंत्र तैर (स्वर्ण पदक),
100 मीटर स्वतंत्र तैर (स्वर्ण पदक) तथा
200 मीटर स्वतंत्र तैर (स्वर्ण पदक) में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया।

अंशु ध्रुव ने
50 मीटर पीठ तैर (स्वर्ण पदक),
50 मीटर स्वतंत्र तैर (स्वर्ण पदक),
4×100 मीटर रिले दौड़ (स्वर्ण पदक) तथा
200 मीटर स्वतंत्र तैर (कांस्य पदक) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

लुपी जांगेड़े ने
50 मीटर स्वतंत्र तैर (स्वर्ण पदक),
100 मीटर स्वतंत्र तैर (स्वर्ण पदक),
50 मीटर पीठ तैर (स्वर्ण पदक) और
4×100 मीटर रिले दौड़ (स्वर्ण पदक) में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

मुक्केबाज़ी में ईशान की चमक – दिल्ली में करेंगे प्रतिनिधित्व!

ईशान कश्यप (अंडर–17) ने अपने जज़्बे, साहस और उम्दा प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय स्तर (स्थल – नई दिल्ली) के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

एथलेटिक्स में तनवीर की रफ़्तार से दौड़ा डी.ए.वी. का गौरव!

तनवीर साहू ने 1500 मीटर दौड़ में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर (स्थल – नई दिल्ली) के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम उज्ज्वल किया। यह सभी चयनित विद्यार्थी 22,23 एवं 24 नवंबर ,2025 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर स्पर्धा में सम्मिलित होंगे ।

विद्यालय प्राचार्य ने इन सभी विजयी विद्यार्थियों की सफलता के लिए स्पोर्ट टीचर लक्ष्मीकांत साहू एवं पालकों को बंधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए l

विद्यालय के प्राचार्य समीर मंडन जी ने कहा —

“हमारे विद्यार्थी केवल शिक्षा में ही नहीं, बल्कि खेलों में भी अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। यह उपलब्धि डी.ए.वी. परिवार के लिए गौरव का क्षण है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।”

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कोतरी, लोरमी परिवार इन होनहार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ...