कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीसामाजिक

संविधान व सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए भारत मुक्ति मोर्चा की जन आक्रोश रैली।

भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आज मुंगेली जिला मुख्यालय में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की मांग को लेकर जिला स्तरीय जन आक्रोश रैली निकाली गई।

यह रैली देशभर में चल रहे राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का हिस्सा है, जिसके तहत बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक सम्मान और समान अवसर की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन, जेल भरो आंदोलन और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में केंद्र और राज्य सरकारों पर बहुजन समाज के ऐतिहासिक अधिकारों की उपेक्षा और संवैधानिक मूल्यों के हनन का आरोप लगाते हुए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।

रैली में उठाए गए प्रमुख मुद्दे :

1. सभी चुनावों में EVM हटाकर बैलेट पेपर प्रणाली लागू की जाए।

2. ओबीसी समेत सभी जाति समूहों की जातिगत जनगणना कराई जाए।

3. आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।

4. मुस्लिम, इसाई और बौद्ध समुदायों की सुरक्षा व धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए तथा मॉबलिंचिंग जैसी घटनाओं पर सख्त रोक लगे।

5. SC/ST/OBC कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण तुरंत लागू किया जाए।

6. बहुजन समाज से जुड़े अन्य राष्ट्रीय व स्थानीय मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए।

नेताओं ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने इन मांगों पर शीघ्र पहल नहीं की, तो आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

रैली में जिलेभर से सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। सभा स्थल पर “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
नवपदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो से अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ने की सौजन्य भेंट... मुंगेली में शिक्षकों की TET मुक्ति महारैली, हजारों शिक्षकों ने बुलंद की आवाज... नंदेश्वर आश्रम बरपाली में गूंजे वैदिक मंत्र, स्वामी शिवानंद जी के सानिध्य में हुआ भव्य रुद्राभिषेक..... बाबाघाट धाम में आस्था और विकास का संगम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया रुद्राभिषेक... लोरमी में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पदयात्रा, वेतन विसंगति और TET की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन लोरमी के राम्हेपुर में गृह मंदिर में नागराज के दर्शन, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति... साइबर जागृति अभियान के तहत मुंगेली पुलिस का जागरूकता अभियान.. कोनचरा के सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब.. गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’..