लोरमी में उप मुख्यमंत्री ने चलाया स्वच्छता अभियान।

विकासखंड लोरमी में शुक्रवार 26 सितंबर 2025 सुबह 07 बजे स्वच्छता अभियान की गूंज सुनाई दी, जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई अभियान का नेतृत्व किया।अभियान की शुरुआत ऐतिहासिक महामाया मंदिर परिसर से हुई और समापन 50 बिस्तर अस्पताल प्रांगण तक किया गया। इस दौरान मंदिर से लेकर अस्पताल परिसर तक सड़कें और सार्वजनिक स्थल चमचमाते नजर आए।कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अमला भी उप मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हुआ। कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल तथा जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
इस मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उप मुख्यमंत्री की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब जनता के नेता खुद झाड़ू थामते हैं तो समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और तेज़ी से फैलती है।



