उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीसफलता

जल जीवन मिशन: जिले के 133 ग्राम ‘‘हर घर जल’’ घोषित 216 ग्रामों के 1 लाख 48 हजार 836 परिवारों तक पहुँचा स्वच्छ पेयजल।

मुंगेली, 08 सितम्बर 2025।
शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत जिले में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुँचाने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में अब तक जिले के 133 ग्रामों को ‘‘हर घर जल’’ ग्राम घोषित कर ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जा चुका है।

पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी कि जिले के 216 ग्रामों के 1 लाख 48 हजार 836 परिवारों तक नल कनेक्शन पहुँच चुका है और लोग शुद्ध पेयजल का लाभ ले रहे हैं।

जिले के सभी 674 ग्राम होंगे लाभान्वित

अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी 674 ग्रामों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कार्यवाही तेज़ी से जारी है। कुछ प्रमुख ग्रामों जैसे भीमपुरी, सेतगंगा, तरवरपुर, दुल्लापुर, बीजातराई और छटन में ‘‘हर घर जल’’ प्रमाणीकरण पूर्ण कर लिया गया है। वहीं अन्य ग्रामों में जल प्रदाय की प्रक्रिया प्रगति पर है।

शेष ग्रामों में भी जल्द पहुँचेगा नल का पानी

जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष बचे ग्रामों में भी कार्य पूर्ण कर जल्द ही हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा...