जनहितजरा हटके खबरमुंगेलीलोरमीव्यापारी संघ

मुंगेली में चूहों का आतंक, व्यापारी परेशान – रोज़ाना हो रहा भारी नुकसान।

मुंगेली। बेकरी व्यवसायी पवन साहू ने बताया इन दिनों जिले के व्यापारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं चूहे। बेकरी दुकानों से लेकर सब्जी, राशन और जनरल स्टोर्स तक – कोई भी दुकान इनसे सुरक्षित नहीं है। चूहों की बढ़ती तादाद ने व्यापारियों की नींद हराम कर दी है।स्थानीय व्यापारी पवन साहू बताते हैं कि “चूहे रोज़ाना करीब 100 रुपये से ज्यादा का सामान बर्बाद कर देते हैं। चाहे पैकेट फाड़ना हो, अनाज खोदना हो या फिर सब्ज़ियों को काटकर नुकसान पहुंचाना – हर दिन नई मुसीबत खड़ी कर देते हैं।”

व्यापारियों का कहना है कि नगर प्रशासन और जिम्मेदार विभाग को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए, वरना स्थिति और भयावह हो सकती है। दुकानदारों का आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ रहा है और कई व्यापारी असमंजस में हैं कि आखिर चूहों से कैसे निपटा जाए।

लोग अब इसे सिर्फ एक सामान्य परेशानी नहीं बल्कि आर्थिक संकट मानने लगे हैं। चूहों का यह आतंक अगर यूँ ही जारी रहा तो आने वाले समय में बाजार की रौनक पर भी असर पड़ सकता है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’.. शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान.. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला...