उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़व्यापारी संघ

लोरमी परिक्षेत्र टेंट व्यापारी संघ का गठन ,धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी बने सर्वसम्मति से अध्यक्ष।

लोरमी, 30 अगस्त 2025।
लोरमी परिक्षेत्र के टेंट व्यापारियों ने आज मंगलम भवन लोरमी में बैठक कर लोरमी परिक्षेत्र टेंट व्यापारी संघ का सर्वसम्मति से गठन किया। इस बैठक में क्षेत्र के 60 से अधिक टेंट व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से मंगलम भवन के संचालक श्री धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी को संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं, श्री हरि शोभा वाटिका के संचालक श्री मनोज केशरवानी को उपाध्यक्ष, श्रीधर टेंट के संचालक अखिलेश पांडेय को कोषाध्यक्ष, महालक्ष्मी टेंट जुनापारा के संचालक सुनील साहू को सचिव तथा योगेश टेंट गोड़ खाम्ही के संचालक योगेश मौर्य को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

आगे की योजना

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लोरमी परिक्षेत्र को पाँच जोनों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक जोन के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। इन नियुक्तियों का ऐलान आगामी बैठक 25 सितम्बर को किया जाएगा।

व्यापारियों की एकजुटता

संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने कहा कि टेंट व्यापारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं का समाधान और पारस्परिक सहयोग बढ़ाना संघ की प्राथमिकता होगी। सभी पदाधिकारियों ने भी संघ को मजबूत बनाने और क्षेत्रीय टेंट व्यवसाय को सुव्यवस्थित करने का संकल्प लिया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं.. मुंगेली: 6 महीने बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप... मुंगेली: पटवारियों की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान से 365 लोग हुए जागरूक, नवपदस्थ एसडीएम अभयजीत सिंह मंडावी का आदिवासी समाज ने किया सौजन्य स्वागत.. नागेश गुप्ता बने मुंगेली NSUI जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार.. बेलगहना में 73वां शरद पूर्णिमा महोत्सव: 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं ने किए सिद्धबाबा के दर्शन.. मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश