केंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूनई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने “हर घर तिरंगा यात्रा” बाइक रैली में भाग लिया…

नई दिल्ली, 12 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज राष्ट्रीय राजधानी में “हर घर तिरंगा यात्रा” बाइक रैली का भव्य आयोजन हुआ। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने इस रैली में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू, अनेक सांसद, जनप्रतिनिधि, सशस्त्र बलों के अधिकारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

श्री तोखन साहू का संबोधन ने कहा कि जब तिरंगा हमारी धरती पर लहराता है, तो वह केवल तीन रंगों का संयोजन नहीं होता—वह हमारे पूर्वजों के बलिदान, वीर सैनिकों के साहस और करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं का जीवंत प्रतीक होता है।

तिरंगे की केसरिया धारा हमें साहस और त्याग का संदेश देती है, सफेद पट्टी हमें सत्य और शांति का मार्ग दिखाती है, और हरी पट्टी हमें विकास व समृद्धि की प्रेरणा देती है। बीच में स्थित अशोक चक्र हमें सतत गति और प्रगति का आह्वान करता है।

‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता की डोर है जो 140 करोड़ भारतीयों को एक परिवार के रूप में जोड़ती है। यह हमें याद दिलाती है कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित है और हमारी पहचान केवल भारतीय होने में है।

मैं विशेष रूप से युवाओं से कहना चाहता हूँ कि आप तिरंगा केवल अपने हाथों में न लें, बल्कि इसे अपने हृदय में बसाएँ। इसके आदर्श, साहस, ईमानदारी, त्याग और सेवा को अपने जीवन में अपनाएँ। यही सच्चा सम्मान है, यही सच्ची श्रद्धांजलि है हमारे राष्ट्रध्वज और हमारे स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के प्रति।”

रैली की मुख्य विशेषताएँ
रैली की शुरुआत राजधानी के प्रमुख स्थल से हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए यह राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।
हजारों बाइक सवार प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, साहस और देशभक्ति का संदेश दिया।

मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया, जिससे वातावरण उत्साह और गर्व से भर उठा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
38 साल की सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल को भावभीनी विदाई, सजे वाहन से घर रवाना हुए.. सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने गठित की जिला टोली, विनय साहू समेत वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदा... लोरमी में चोरों पर पुलिस का ‘बाज’ वार, 24 घंटे में 3 केस सुलझाए... स्व. मोतीलाल डहरिया ने जाते-जाते भी दिया समाज को जीवन का उपहार, परिवार ने किया देहदान... लोरमी के गांवों में विकास की नई रफ्तार 4 करोड़ के कामों को मिली मंजूरी... ग्राम पंचायत हरदीबांध की होनहार बेटी रेखा साहू का सम्मान... सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में श्रावण मास रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति, उमड़ा जनसैलाब... नवपदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो से अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ने की सौजन्य भेंट... मुंगेली में शिक्षकों की TET मुक्ति महारैली, हजारों शिक्षकों ने बुलंद की आवाज... नंदेश्वर आश्रम बरपाली में गूंजे वैदिक मंत्र, स्वामी शिवानंद जी के सानिध्य में हुआ भव्य रुद्राभिषेक.....