आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जीबेलगहनाश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज

भक्तो के सभी मनोकामनाएं जल्दी पुरी करते हैं महादेव- स्वामी शिवानंद जी

06 अगस्त 2025

कोटा विकासखंड अंतर्गत रतनपुर से महज 20 किमी की दूरी पर बेलगहना पेंड्रा मार्ग में स्थित ग्राम पुडू में वर्षो पुराना प्रसिद्ध भगवान महाकाल की मंदिर स्थापित है। जहाँ श्रावण मास में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ जी की पूजा आराधना व दर्शन करने पहुंचते है। श्रावण मास शुक्ल पक्ष द्वादश दिन बुधवार 6 अगस्त को स्वामी शिवानंद महाराज के कर कमलों द्वारा भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक किया गया। भगवान भोलेनाथ जी की विधिवत पूजा रुद्रीपाठ एवं पंचाक्षरी मंत्रो से आस पास का वातावरण भक्ति मय हो गया। पहाड़ों से घिरी हुई प्राकृतिक सुंदरता के मध्य स्थापित देवरहा बाबा आश्रम में सावन माह लगते ही भक्तजन भगवान भोलेनाथ जी की आराधना में लीन होकर जलाभिषेक करने आसपास सहित दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए आस्था का केन्द्र बना हुआ है।

स्वामी शिवानन्द ने अपने उद्धबोधन में कहा की भगवान शिव को देवों का देव अर्थात महादेव माना जाता है, भक्त उन्हे कई नामो से पुकारते हैं, भगवान शिव को सरल स्वभाव का भी माना गया है, भगवान् शिव शीघ्र प्रसन्न होने वाले, अपने भक्तो के हर प्रकार के कष्टों का निवारण करने वाले और अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूरी करने वाले भगवान माना गया है, भगवान शिव को प्रकृति के रचियत के रूप में भी माना गया है पूजा पाठ होने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिनमे, आचार्य उमेश मिश्रा, गजराज सिंह पैकरा, दिलीप पैकरा, पिरोज पैकर, बलदेव पैकरा, बबलू साहू, भगवान पैकरा, विजय पैकरा, संतोष दास महंत, कृपाल पैकरा, मुखी सिंह, राम पैकरा, वेद पैकरा, जिनमे सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण किये। इस कार्यक्रम में बहुत दूर दूर से श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मोदी सरकार का वीबीजी राम जी कानून : ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम... आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि...