आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जीपर्यटन स्थलबिलासपुरमुंगेलीलोरमी

श्रावण मास की अंतिम सोमवार के पवन शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ जी का किया गया रूद्राभिषेक।

बेलगहना/बिलासपुर- 04 अगस्त 2025-  पूज्य श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में भगवान भोलेनाथ जी का रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न किया गया।पूज्य स्वामी जी की सानिध्य में सभी आश्रमों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,उन्ही क्रम में गणेशपुरी करिआम आश्रम और मानस तीर्थ सोनकुंड में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पूज्य स्वामी जी का आगमन प्रातः 9.00 बजे गणेशपुरी कारिआम आश्रम में हुआ। तत्पश्चात पूज्य स्वामी जी के द्वारा भगवान शिव जी की विधिवत शिवपूजन एवं पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर विसर्जन किया गया । इस कार्यक्रम में आस पास के ग्रामीण अंचल से श्रद्धालुगण उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ जी से अपनी अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की आशीर्वाद मांगी। करिआम का नाम माँ काली के नाम से जाना जाता है यहाँ की माँ भगवती माता काली जी की महिमा समुचा भारत में प्रसिद्ध है।यहाँ भगवान गणेश जी स्वयंभु के रूप में विराजमान है, गणेश जी इस क्षेत्र के विघ्नहर्ता के रूप में जाने जाते है, इसीलिए यह श्रद्धालु भक्तों का आस्था का केन्द्र बना हुआ है यहाँ लोगो का आना जाना लगा रहता है। यहाँ पूजा पाठ करने के बाद पूज्य स्वामी जी मानस तीर्थ सोनकुंड के लिए प्रस्थान किये। सोनकुंड में पूज्य स्वामी जी भगवान शोणेश्वर महादेव जी का पंचद्रव्य से अभिषेक किए,और हर हर महादेव शंभू गान कर संकीर्तन करते हुये, सभी श्रद्धालु भक्तगण मस्ती मे झूमते हुये,पार्थिव शिवलिंग को विसर्जन किए। सोनकुंड आश्रम बड़े बड़े संतो की तपोभूमि रही है, उन्ही की कृपा और आशीर्वाद से यह मानस तीर्थ के नाम से पहचाना जाता है । पूजा संपन्न होने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिनमे सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण किए। मानस तीर्थ सोनकुंड में संध्या वंदन पश्चात संगीत का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम मे बहुत ही दूर दूर से श्रद्धालुगण भगवान भोलेनाथ जी की अभिषेक में सम्मिलित रहे, जिनमे लोरमी,मुंगेली गौरेला, पेंड्रा,कुरुवार,बरपाली,कोंचरा, केंदा,सोनसाय नवागाँव आदि अंचल से श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सपना हुआ साकार,मुस्लिम जमातखाना और आवासीय व व्यवसायिक भवन की सौगात,वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सलीम राज... मुंगेली में मोबाइल लेनदेन विवाद: युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार 7 छ.ग. बटालियन एनसीसी द्वारा जैन इंटरनेशनल स्कूल में जनरल रावत गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत सल्हेघोरी में भाजपा का जनसंपर्क, विकास और जनसंवाद पर जोर.. ‘ऑपरेशन बाज’ में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 बीयर व क्रेटा कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार लोरमी नगर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, परिषद का सर्वसम्मति से संकल्प पारित... पीएम सूर्यघर योजना में सुस्ती पर सख्ती, सीईओ ने तय किए रोज़ाना लक्ष्य नारी शक्ति वंदन: नए भारत की सशक्त पहचान—लोरमी में महिलाओं की भव्य पदयात्रा मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ में तीन दिवसीय वैष्णव सम्मेलन और भव्य विष्णु महायज्ञ की तैयारी, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हो...