खास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावभाजपा प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीराजनीतीलोरमी

गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत सल्हेघोरी में भाजपा का जनसंपर्क, विकास और जनसंवाद पर जोर..


लोरमी। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे “गांव-बस्ती चलो अभियान” के तहत लोरमी विधानसभा क्षेत्र के डिंडोरी भाजपा मंडल के ग्राम सल्हेघोरी में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा विनय साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता का विधायक अरुण साव के प्रति मजबूत विश्वास ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से अपील की कि क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ मिलकर कार्य करें।
वरिष्ठ नेता धनीराम यादव ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा महाजन जायसवाल ने कहा कि यह अभियान सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, जबकि संचालन पूर्व जनपद सदस्य कुलेश्वर साहू ने किया।
कार्यक्रम में श्याम जी साहू, संतोष शर्मा, अश्विनी साहू, हरिकिशन खत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ... मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती..