आस्था भक्तिकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूनई दिल्ली

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सपरिवार पहुंचे खाटूधाम, लिया प्रभु श्याम का आशीर्वाद..

दिल्ली/बिलासपुर/छत्तीसगढ़- 27 जुलाई 2025

भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी आज पावन खाटूधाम पहुंचे, जहां उन्होंने सपरिवार श्री श्याम बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत यह दिव्य यात्रा केंद्रीय मंत्री श्री साहू जी के लिए एक आत्मिक और अविस्मरणीय अनुभव रही। प्रभु श्याम के चरणों में नतमस्तक होकर उन्होंने देश, प्रदेश और समग्र जनकल्याण के लिए मंगलकामना की तथा सेवा पथ पर अडिग रहने का संकल्प दोहराया।

श्री तोखन साहू जी परिवार सहित

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा:
“हारे का सहारा, श्याम प्रभु हमारा।
आज खाटू श्याम जी के दरबार में पहुँचकर मन और आत्मा दोनों को अलौकिक शांति की अनुभूति हुई। प्रभु से यही प्रार्थना है कि वे सदा अपना आशीर्वाद बनाए रखें और मुझे सेवा मार्ग पर अडिग रखें।”

खाटूधाम की इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री साहू का स्वागत करते हुए उनके साथ प्रभु श्याम के जयकारे लगाए।

प्रभु के चरणों में यह समर्पण और सेवा का संकल्प उनके जनसेवक रूप को और सुदृढ़ करता है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ग्राम गोंड खाम्ही, लोरमी: दक्षिणेश्वरी दुधिया काली मंदिर में चंडी यज्ञ व देवी भागवत कथा में उमड़ा श्... संगठन मजबूत, जनसेवा का संकल्प— भाजपा मंडल जरहागांव की मासिक बैठक में गूँजा एक स्वर.. सुशासन तिहार 2026: कारीडोंगरी में लगा समाधान शिविर, 780 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त.. ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन