आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जीबेलगहनालोरमी

स्वामी शिवानंद ने रुद्राभिषेक कर मनियारी में किये दीप दान पूजन..

27 जुलाई 2025 / लोरमी

ग्राम बिचारपुर के सिद्धबाबा आश्रम में सनातन धर्म का ध्वज पताका को निरंतर फहराते हुए स्वामी शिवानंद महाराज के सानिध्य में सभी आश्रमो में षष्टम वर्ष रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

स्वामी शिवानंद महाराज अपने उद्बोधन में कहा की भोलेनाथ सबसे सरल उपासना से भी प्रसन्न होते हैं, लेकिन रुद्राभिषेक उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है. रुद्राभिषेक से शिव जी को प्रसन्न करके आप अपने सभी मनोकामनाएं पुरी कर सकते है,रुद्राभिषेक को सनातन धर्म में सबसे प्रभावशाली पूजा मानी गई है, जिसका फल तत्काल मिलता है. रुद्राभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होकर सभी कष्टों का अंत करते हैं।

इससे पहले ग्राम बिचारपुर में उनके आगमन पर ग्रामवासीयो एवं सेवा समिति के सदस्यों के द्वार श्री हरी संकीर्तन एवं सनातन धर्म कि जयघोस के साथ किया गया। आश्रम पहुँच कर सर्वप्रथम रामकुटी पर चरण पादुका का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किए,उसके बाद भगवान आशुतोष भोलेनाथ जी का पंचद्रव्य से अभिषेक किये। पूजन पश्चात पार्थिव शिवलिंग को सभी श्रद्धालू भक्तो ने हर हर महादेव की जयकारों के साथ मनियारी नदी मे विसर्जन व दीप दान किये।

ज्ञात हो कि श्री सिद्ध बाबा आश्रम बिचारपुर पहाड़ी के ऊपर स्थित है। जो की आस पास के क्षेत्र में आस्था का केंद्र बना हुआ है। श्री सिद्ध बाबा आश्रम बिचारपुर पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 श्री स्वामी सदानंद महाराज जी का तपो स्थली रहा है, यहाँ पूज्य स्वामी जी प्रतिवर्ष आते थे। उनका प्रिय स्थानों में से एक बिचारपुर आश्रम थे। इस पहाड़ी के नीचे से होकर मनियारी नदी गुजरती है।माँ मनियारी नदी आस पास के क्षेत्री लोगो के लिए जीवन दायनी की भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पूज्य स्वामी जी को श्रद्धालू के द्वारा छप्पन भोग अर्पित कर विशाल भंडारे मे सैकड़ो की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण किए। बिचारपुर क्षेत्र पुरा भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर मुंगेली, लोरमी,खम्ही कोटा, बिलासपुर,रतनपुर, कोरबा, रायपुर,पंडरिया, कवर्धा इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर उस परमात्मा से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की मन्नत मांगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
संगठन मजबूत, जनसेवा का संकल्प— भाजपा मंडल जरहागांव की मासिक बैठक में गूँजा एक स्वर.. सुशासन तिहार 2026: कारीडोंगरी में लगा समाधान शिविर, 780 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त.. ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद..