आस्था भक्तिउत्सवछत्तीसगढ़बिलासपुरबेलगहनाश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज

देवसागर आश्रम एवं माँ नर्मदा आश्रम में रुद्राभिषेक…

20 जुलाई 2025

कोटा/ बेलगहना – बेलगहना के समीप स्थित श्री देवसागर आश्रम में सेवा समिति स्थानीय भक्तो के द्वारा छठवां वर्ष सावन माह में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे श्री सद्‌गुरुदेव भगवान की कृपा पात्र श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी का मंगलमय पर्दापण हुआ आगमन पर श्रध्दालु भक्तों द्वारा हरी कीर्तन के साथ स्वागत सत्‌कार किया गया अभिषेक के अवसर पर देवभूमि देवासागर के पर्यावरण प्राचीन देव मूर्तियो पुरातात्विक जिसकी दर्शन के लिये दूर दराज से श्रध्दालु भक्त पहुंचते है। साथ माँ नर्मदा आश्रम बरर जो कि श्रद्धालु भक्तो का आस्था का केन्द्र बना हुआ है। आश्रम में पूज्य स्वामीजी के मार्गदर्शन में मीरा कुण्ड का स्थापना किया गया है जहाँ आस्था वान भक्त डुबकी लगाने पहुंचते है। मन की शान्ति का अनुभव प्राप्त करते है। रुद्राभिषेक के शुभ अवसर पर पूज्य स्वामीजी का अमृत संदेश पार्थिव शिवलिंग की पूजा भगवान श्री रामचंद्र ने वनवास काल में महाप्रतापी रावण से विजय प्राप्त करने के लिये किये थे. एवं अर्जुन ने भी महाभारत संग्राम में दुर्योधन से विजय प्राप्त करने के लिये पार्थिव पूजन किया था शिव भक्ति से ओतप्रोत श्रावण माष का लाभ अवश्य लेना चाहिए बेलपत्र में सुख समृद्धि समाहित है। हर हर महादेव जिसके कंठ से निक‌लेगा उसकी रक्षा भगवान शिव स्वयं करेंगे इस प्रकार पार्थिव शिवलिंग का महिमा है ।
इस अवसर पर भंडारा का आयोजन तत्पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य उमेश मिश्रा, अशोक शुक्ला, पंचराम यादव , गजराज सिंह पैकरा, अमृत लाल नायक, मनहरन यादव , चंद्रभान नायक, आनंद पैकरा , राजेश गुप्ता, कामता यादव , अजय उरांव , शैलेश यादव , हरिओम बाबा , संजीवन यादव, राहुल यादव , अनुराग ठाकुर, छत्रपाल पटेल आदि श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
संगठन मजबूत, जनसेवा का संकल्प— भाजपा मंडल जरहागांव की मासिक बैठक में गूँजा एक स्वर.. सुशासन तिहार 2026: कारीडोंगरी में लगा समाधान शिविर, 780 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त.. ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद..