उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़छात्र संगठनबोर्ड परीक्षामुंगेलीलोरमीशिक्षाशिक्षा मंत्री गजेंद्र यादवसफलता

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप…

99 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में मिला प्रथम स्थान, जिले का नाम हुआ रोशन

मुंगेली, 29 अप्रैल 2026// छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में मुंगेली जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अंशुल शर्मा लोरमी के एक निजी विद्यालय के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है। वहीं मुंगेली की नंदिता देवांगन ने 98.87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जबकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा की हेमा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। लोरमी के चैतराम साहू ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय स्थित पंचम तल के सभागार से परिणाम जारी करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यार्थियों की इस सफलता से उनके परिवारों सहित पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए पूना फाउंडेशन की पहल: नारायणपुर लोरमी परसवारा के स्कूली बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री जमीनी हकीकत परखने लोरमी पहुंचे जिला पंचायत सीईओ लोरमी नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ.. लोरमी में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा... मानवता की मिसाल बनी मुंगेली पुलिस, आधी रात भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल परिजनों से मि...