अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जिला जेलजिला न्यालयपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसफलता

मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार


मुंगेली, 04 मई—
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद किया है।
01 मार्च 2026 को नाबालिग के गुम होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 74/26 दर्ज कर पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। मुखबिर सूचना पर टीम ने पुणे में दबिश देकर आरोपी दुजे राम ध्रुव (23 वर्ष, निवासी बलौदी) को पकड़ा।
विवेचना में सामने आया कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
पुलिस ने आरोपी पर धारा 137(2)ए, 87, 64(2)(एम) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरीक्षक पारख राम साहू, राजेश बंजारे, नोहर डडसेना, चंद्रसेन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी