उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकभारतीय जनता पार्टीमहतारीं वंदनमुंगेलीराशनकार्डलोरमीविकास कार्यसफलता

सुशासन तिहार 2026: कारीडोंगरी में लगा समाधान शिविर, 780 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त..


ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरण
मुंगेली, 08 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल “सुशासन आपके द्वार” के तहत लोरमी ब्लॉक के ग्राम कारीडोंगरी में सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाओं के समूह, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। शिविर में शासन की योजनाओं के स्टॉल लगाए गए, जहां विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित किया।
780 से अधिक आवेदन प्राप्त — 26 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का समाधान जारी
समाधान शिविर में लोरमी विकासखंड की 26 ग्राम पंचायतों से 780 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
“अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने सरकार प्रतिबद्ध”— वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा—
“राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। प्रशासन गांव-गांव जाकर ‘सरकार आपके द्वार’ की अवधारणा को साकार कर रहा है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, महतारी वंदन, पीएम आवास, शौचालय निर्माण, बिहान, लखपति दीदी जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने प्रेरित किया।
“जनमानस सर्वोच्च, समस्याओं का समाधान हमारा दायित्व”— वन मंडलाधिकारी अभिनव कुमार
वनमण्डलाधिकारी अभिनव कुमार ने ग्रामीणों से समस्याएँ बेझिझक बताने की अपील करते हुए कहा—
“जल और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। जल संकट से बचने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।”
उन्होंने ग्रामीणों को अधिक वृक्षारोपण, वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा अपनाने हेतु प्रेरित किया।
हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ— वितरण में उत्साह
शिविर में कई हितग्राहियों को मौके पर योजनाओं का लाभ वितरित किया गया:
वितरित लाभों की सूची
13 हितग्राही – पीएम जनमन आवास की चाबी
29 हितग्राही – शौचालय स्वीकृति आदेश (स्वच्छ भारत मिशन)
05 हितग्राही – जॉब कार्ड
20 हितग्राही – सामुदायिक निवेश कोष चेक
08 व्यक्ति – पेंशन स्वीकृति आदेश
10 – राशन कार्ड वितरण
02 – महाजाल एवं ईस बॉक्स
10 किसान – फलदार पौधे
30 श्रमिक – श्रमिक पंजीयन कार्ड
05 महिलाएँ – सुपोषण टोकरी (पोषण अभियान)
05 बच्चे – विद्यारंभ योजना प्रमाण पत्र
11 किसान – केसीसी चेक
10 किसान – अरहर मिनी किट
09 लोग – आयुष्मान कार्ड
शिविर में लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ऑपरेशन ‘बाज’ में बड़ी सफलता: झारखंड का तस्कर गिरफ्तार, 2.46 लाख की नाइट्रा टेबलेट जब्त.. शाला प्रवेश उत्सव: तिलक, पुष्प और मिठाई से हुआ नन्हे विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत... डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और...