खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभाजपा प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीविष्णु देव साये मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

संगठन मजबूत, जनसेवा का संकल्प— भाजपा मंडल जरहागांव की मासिक बैठक में गूँजा एक स्वर..


मुंगेली/जरहागांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल जरहागांव, जिला मुंगेली की मासिक बैठक बुधवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, मंडल प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री विनय साहू, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नागेश्वर जायसवाल ने की, जबकि संचालन महामंत्री डॉ. राम कुमार साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री कोटूमल ददवानी, मुंगेली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास, नगर पंचायत बरेला अध्यक्ष नरेश पटेल और नगर पंचायत जरहागांव अध्यक्ष प्रतिनिधि वेद प्रकाश कश्यप सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत मंथन
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को त्वरित गति से जनता तक पहुँचाने पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति एवं अनुशासन के साथ कार्य करने की सीख देते हुए कहा कि—
“संगठन ही शक्ति है, और शक्ति से ही जनसेवा का मार्ग प्रशस्त होता है।”
10 मई के सुशासन तिहार को लेकर रणनीति— मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी
बैठक में आगामी 10 मई 2026 को आयोजित होने वाले सुशासन तिहार कार्यक्रम और छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुंगेली आगमन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया।
अनेक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
बैठक में मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी—
शशिकांत दिवाकर, महेंद्र सिंह राजपूत, बनवारी राम पटेल, आशीष पांडेय, विनोद कश्यप, जवाहर मानिकपुरी, राजकुमार विश्वकर्मा, जग्गूराम यादव, राजकुमार सोनवानी, राजेंद्र टंडन, संतोष बंजारे, तरुण साहू, बलराम साहू, रामप्रसाद साहू, विनोद राजपूत, टेक राम साहू, राजेश कुमार पत्र, छबिलाल सोनवानी, सत्यपाल बंजारे, रामसनेही कश्यप, दुर्गेश कुमार साहू, राजेश कुमार जांगड़े, बंटी सेमरिया, विकास श्रीवास, मनीराम साहू, राजा मिलन कुर्रे, मुकेश जायसवाल, डागेश्वर साहू, संतोष कुमार साहू, निखिल पांडेय, गिरधारी साहू, प्रिज्म कोसले, मनोज कुमार कश्यप, रोहित साहू, सीताराम साहू, मन्नू साहू, रामनारायण मेर्स, श्रीकांत कश्यप, अजय गोस्वामी, उमेश कुमार साहू, विदेशी राम साहू, खेलनदास कुर्रे, उषा साहू एवं किरण कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन— संगठन को और मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प के साथ
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, लोकहित में सक्रियता बढ़ाने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
संगठन मजबूत, जनसेवा का संकल्प— भाजपा मंडल जरहागांव की मासिक बैठक में गूँजा एक स्वर.. सुशासन तिहार 2026: कारीडोंगरी में लगा समाधान शिविर, 780 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त.. ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद..