अपर कलेक्टरकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीराजनीती

अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद..

भविष्य में शांतिपूर्ण संवाद से समाधान की प्रतिबद्धता दोहराई

कलेक्टोरेट परिसर में जनगणना पोर्टल में छत्तीसगढ़ी भाषा को शामिल किए जाने के संबंध में प्रस्तुत ज्ञापन को लेकर फैली कथित अफवाहों के संदर्भ में प्रशासन द्वारा पूर्व में ही स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि सभी नागरिकों एवं संगठनों के सुझावों और आवेदनों का सम्मानपूर्वक नियमानुसार परीक्षण किया जाता है।
उक्त प्रकरण के दौरान कलेक्टर वेटिंग एरिया में उपस्थित कुछ व्यक्तियों द्वारा कार्यालयीन स्टाफ के साथ अमर्यादित एवं अनुचित व्यवहार किए जाने तथा कलेक्टोरेट परिसर के बाहर अनर्गल नारेबाजी की घटना सामने आई थी। साथ ही कलेक्टर कक्ष के बाहर आवेदन फेंके जाने की कथित अफवाह भी फैलाई गई थी, जिसे प्रशासन ने निराधार बताया है।
इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री परसराम यादव एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर घटना पर खेद व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रशासन और संबंधित पदाधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थिति को शांतिपूर्ण एवं संवाद के माध्यम से सुलझाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जिला प्रशासन ने भी सभी पक्षों से अपील की है कि शासकीय कार्यों के दौरान मर्यादित, संयमित एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें, जिससे जनहित के कार्य सुचारू रूप से संपादित हो सकें।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: पटवारियों की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान से 365 लोग हुए जागरूक, नवपदस्थ एसडीएम अभयजीत सिंह मंडावी का आदिवासी समाज ने किया सौजन्य स्वागत.. नागेश गुप्ता बने मुंगेली NSUI जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार.. बेलगहना में 73वां शरद पूर्णिमा महोत्सव: 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं ने किए सिद्धबाबा के दर्शन.. मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस..