कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीलोरमीवन विभाग

रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

लोरमी – मुंगेली

भारत सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत, सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले तथा nimsme हैदराबाद द्वारा सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस (लघु वनोपज) फूड प्रोसेसिंग विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सागर सीएलएफ सरिसताल, लोरमी में दिनांक 28, 29 एवं 30 अप्रैल 2026 तथा धरोहर सीएलएफ बंधुआ, लोरमी में दिनांक 1, 2 एवं 3 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस एवं फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्यमी, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं, युवा साथी एवं किसान भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी तथा निशुल्क उद्यम पंजीयन (Udyam Registration) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस फूड प्रोसेसिंग से जुड़े नए उत्पादों के निर्माण, आधुनिक तकनीक, मार्केटिंग स्ट्रेटजी, पैकेजिंग डिजाइन, ब्रांडिंग एवं आवश्यक सर्टिफिकेशन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।
इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु निम्न संपर्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
मोबाइल: 7566195551

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष