केंद्रीय राज्यमंत्रीकेंद्रीय रेल मंत्रीखास खबरतोखन साहूनई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने निर्माण भवन में एनबीसीसी की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता…

नईदिल्ली/छत्तीसगढ़/बिलासपुर- 15 जुलाई 2025

आज नई दिल्ली स्थित निर्माण भवन में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू ने एनबीसीसी (नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक के दौरान एनबीसीसी द्वारा चल रही विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री श्री साहू ने परियोजनाओं में समयबद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया और मंत्रालय द्वारा दिए जा सकने वाले सहयोग और सुधारों पर भी विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय पूरी तरह से एनबीसीसी की परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने को तत्पर है और आवश्यक सुधारों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी हो सकें।

बैठक में भारत के नेट ज़ीरो लक्ष्यों के अनुरूप सतत विकास और तकनीकी नवाचार को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं की दिशा तय की गई।

मंत्री महोदय ने एनबीसीसी की टीम को नागरिकों के लिए उच्च गुणवत्ता की अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान से 365 लोग हुए जागरूक, नवपदस्थ एसडीएम अभयजीत सिंह मंडावी का आदिवासी समाज ने किया सौजन्य स्वागत.. नागेश गुप्ता बने मुंगेली NSUI जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार.. बेलगहना में 73वां शरद पूर्णिमा महोत्सव: 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं ने किए सिद्धबाबा के दर्शन.. मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा..