केंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूबिलासपुरभारतीय जनता पार्टी

तोखन साहू ने बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में जनसमस्याओं का लिया संज्ञान, सुशासन तिहार में हुए शामिल..

बिलासपुर 10 मई 2025 – केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज बिलासपुर संसदीय क्षेत्र कार्यालय पहुँचे और वहाँ क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात मंत्री श्री साहू ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा के तिफरा एवं लिमतरी में आयोजित समाधान शिविरों में शामिल हुए। इस अवसर पर बिल्हा के वरिष्ठ विधायक श्री धरमलाल कौशिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लिमतरा में आमजन को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन ने प्रदेश और देश के नागरिकों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर सशक्त होकर उभरा है, और देशभर में विकास, गरीब कल्याण एवं जनसेवा को नई दिशा मिली है।”

उन्होंने आगे कहा, “विष्णुदेव साय जैसे दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के नए आयाम गढ़ रहा है। योजनाओं का लाभ अब अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है, और यह दिखाता है कि यह सरकार केवल वादे नहीं, काम करती है।”

“सुशासन का असली अर्थ तभी सिद्ध होता है जब अंतिम व्यक्ति तक राहत और समाधान समय पर पहुँचे — और छत्तीसगढ़ सरकार उसी दिशा में पूरे समर्पण से कार्य कर रही है।”

इस अवसर पर आमजन द्वारा किसानों की समस्याएं, राजस्व मामलों, शैक्षणिक सुविधाओं में कमी, आवागमन, स्वच्छता एवं पेयजल से जुड़ी कई मांगें रखी गईं। श्री साहू ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा...