खास खबरछत्तीसगढ़नई दिल्लीपुलिस अधीक्षकप्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदीभाजपा प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

“जय जोहार मोदी जी – तीन दिन, तीन काम”रक्तदान | वृक्षारोपण | श्रमदान

रायपुर – 26 मार्च 2025

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बिलासपुर आगमन के अवसर पर, उनके स्वागत एवं सम्मान में जीवन संस्कार सेवा समिति एवं विभिन्न संगठनों के युवाओं द्वारा प्रेरणादायक सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू के मार्गदर्शन में हो रही है।

इस अभियान के तहत रक्तदान, वृक्षारोपण एवं श्रमदान जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रधानमंत्री की लोककल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता बढ़ाने हेतु रचनात्मक वीडियो भी बनाए जा रहे हैं। इन वीडियो में मां महामाया रतनपुर, मरही माता, मल्हार स्थित डिडेंश्वरी मंदिर, ताला गांव, मदकुदीप सहित छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम विवरण:

  1. रक्तदान शिविर – “रक्तदान महादान”

📅 27 मार्च 2025
⏰ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
📍 स्थान: जी.जी.यू गेट, कोनी

“रक्तदान करें, जीवन बचाएं – मोदी जी के स्वागत में अपना अमूल्य योगदान दें!”

  1. वृक्षारोपण – “एक पेड़ मां के नाम”

📅 28 मार्च 2025 (शुक्रवार)
⏰ सुबह 7 बजे से 9 बजे तक
📍 स्थान: हरियर ऑक्सीजन जोन, सेंदरी

“हर मां को समर्पित एक हरियाली भरा उपहार – स्वच्छ और हरा-भरा बिलासपुर!”

  1. श्रमदान – “स्वच्छता ही सेवा”

📅 29 मार्च 2025
⏰ सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक
📍 स्थान: मां महामाया मंदिर (तालाब परिसर)

“स्वच्छ बिलासपुर, सुंदर बिलासपुर – मां महामाया धाम की पावन भूमि को स्वच्छ बनाने का संकल्प!”

यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे संकल्पों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रधानमंत्री जी के स्वागत को ऐतिहासिक बनाएं।

संपर्क करें:
📞 [ 8770874662]
📍 [जीवन संस्कार सेवा समिति]

“एकजुट प्रयास, समर्पण और सेवा के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का सम्मान – आइए, इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें!”

जय जोहार!

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...