खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीराजनीतीलोरमी

लोरमी को संवारने भाजपा ने लिया संकल्प, अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा, वरिष्ठ नेताओं और पार्षद प्रत्याशियों ने जारी किया संकल्प पत्र

लोरमी 07 फरवरी 2025

नगर निगम के स्तर का लोरमी पालिका में भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, हर घर पेयजल, मनियारी नदी में रिवर फ्रंट और इनडोर स्टेडियम का किया वादा

लोरमी के सभी गरीब परिवार को मिलेगा पीएम आवास,युवाओं के लिए नालंदा लाइब्रेरी बनेगी

मनियारी नदी पर रिवर फ्रंट, लोरमी कॉरिडोर, मनियारी नदी पर नया पुल और नालंदा लाइब्रेरी बनाएंगे : सुजीत वर्मा

नगर निगम के स्तर का घोषणा पत्र जारी कर भाजपा ने लोरमी में मैदान मारने की तैयारी कर ली है

लोरमी नगर पालिका लोरमी के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़े – बड़े वादों के साथ संकल्प पत्र जारी किया है। नगर निगम के स्तर का घोषणा पत्र जारी कर भाजपा ने लोरमी में मैदान मारने की तैयारी कर ली है l संकल्प पत्र को लेकर भाजपा प्रत्याशी श्री सुजीत वर्मा ने कहा कि, इस पत्र के जरिए हमने लोरमी शहर के सर्वांगीण विकास के लिए रोड मैप देवतुल्य जनता के समक्ष रखा है। शहर के स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सुविधा और सामाजिक उत्तरदायित्व पर फोकस किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि, जनता हमारे संकल्पों पर भरोसा करेगी, क्योंकि हमारे विधायक और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एक साल में भी अनेक विकास कार्य किए हैं। इस वजह से जनता को किसी और पार्टी की ओर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों ने बताया कि, नगरवासियों को खुड़िया बांध से मीठा पानी पहुंचाकर देंगे। इसके लिए तीन टंकी का निर्माण करेंगे और हर गली में पाइपलाइन का विस्तार कर घर घर पेयजल पहुंचाएंगे। गरीबों को पीएम आवास देंगे। मनियारी नदी के तट पर रिवर फ्रंट और चौपाटी का निर्माण किया जाएगा, महानगरों के तर्ज पर बनाया जाएगा मनियारी रिवर फ्रंट l बिजली संकट दूर करने सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर की स्थापना करेंगे। सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे। हाईटेक लोरमी कारीडोर के निर्माण की बड़ी घोषणा कर दी है भाजपा ने l

संकल्प पत्र में लोरमी नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नियमित सफाई और कचरा कलेक्शन की व्यवस्था करेंगे।लोरमी बस स्टैंड का उन्नयन का कार्य किया जाएगा। उद्यान और तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। युवाओं के लिए व्यायामशाला की व्यवस्था करेंगे। 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा देने की व्यवस्था करेंगे। नगर में सर्व सुविधा युक्त आधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

संकल्प पत्र जारी करने के दौरान भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुजीत वर्मा के साथ भाजपा महामंत्री गुरमीत सलूजा जी, विनय साहू जी, दिनेश कश्यप जी, रवि शर्मा जी, महेंद्र खत्री जी, शुशील यादव जी घनश्याम राजपूत जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डॉ. सत्यनारायण तिवारी को ‘ज्येष्ठ नागरिक सम्मान-2026’ से किया सम्मानित स्वामी शिवानंद जी महाराज के काफिले पर पथराव, सुरक्षा में चूक के विरोध में आश्रमवासियों ने एसपी को सौ... बांध के पास मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में फैली सनसनी; मौत की वजह तलाश रही पुलिस... स्वामी शिवानंद जी महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन जन्मदिन पर सेवा, विकास और उत्सव का संगम, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 6.63 करोड़ के कार्यों की सौगात.. जन्मदिवस पर विकास कार्यों की सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव ने कोटा में 1.98 करोड़ और तखतपुर में 4.65 क... डिप्टी सीएम अरुण साव का जन्मदिन आज, लोरमी विधानसभा में जगह-जगह होगा भव्य स्वागत.. छत्तीसगढ़ की बेटी सृष्टि शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 6.86 सेकंड में 50 मीटर लिम्बो स्केटिंग कर रचा... खपरीकलां में भक्तिमय माहौल में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्र... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दीपावली मिलन समारोह में साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, वि...