छत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीरायपुरलोरमी

कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश से नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिलेगा फायदा डिप्टी सीएम साव..

05 फ़रवरी 2025

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर 86 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद त्रिपाठी जी को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया

लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा चुनाव कार्यालय लोरमी में विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री नंद त्रिपाठी जी ने अपने 86 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। वहीं सारधा जनपद क्षेत्र में दो प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया है और भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

श्री साव ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मोदी सरकार निःशुल्क चावल दे रही है, वहीं साय सरकार महतारी वंदन से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। वास्तव में गरीबों की चिंता भाजपा सरकार ने की है। मोदी जी ने शौचालय, आयुष्मान कार्ड बनाया है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार में डबल फायदा मिल रहा है। राज्य में जब से साय की सरकार बनी है। विकास कार्य गांव और शहरों में हो रही है। इन जन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम गुणापुर, परसवारा, बाबूटोला, घहमरी, महामाई, नारायणपुर के ग्रामीणों ने भाजपा परिवार में शामिल हुए।

नंद त्रिपाठी जी पूर्व जनपद सदस्य रहे। उनके साथ दो पूर्व सरपंच एवं दो वर्तमान प्रत्याशियों ने पार्टी प्रवेश किया है। श्री साव ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत, अभिनंदन किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आने से ताकत मिलेगी। सब मिलकर लोगों की सेवा के लिए काम करेंगे।

लोरमी के विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा एवं वार्ड प्रत्याशी 14 सोहन डड़सेना जी वार्ड 15 प्रत्याशी सुनील अहिरवार जी, वार्ड 16 से रंजिता भास्कर जी, वार्ड 18 से पूर्णिमा यादव के पक्ष में जनसभा किया। उन्होंने लोरमी के विकास के सभी उम्मीदवारों को जिताने का आग्रह किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ में तीन दिवसीय वैष्णव सम्मेलन और भव्य विष्णु महायज्ञ की तैयारी, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हो... बाबा साहेब ने सभी नागरिकों को दिया मौलिक और समान अधिकार : डिप्टी सीएम अरुण साव.. उप मुख्यमंत्री के दौरे के बीच लोरमी में खुलासा—ग्रामीण क्षेत्रों में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्... नाबालिग से दुष्कर्म पर सख्त फैसला: आरोपी को 20 साल की सजा... ग्राम सरपंच नरेंद्र व ग्रामवासियों ने अरुण साव को दिया धन्यवाद.. इनट्यूशन प्रोग्राम का सफल समापन, बच्चों ने दिखाया अद्भुत कौशल.. चरित्र शंका में पत्नी को जलाने का प्रयास — आरोपी पति गिरफ्तार मुंगेली पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब तस्कर व सटोरियों पर कसा शिकंजा... भाजपा के स्थापना दिवस पर डिंडोल में “गांव चलो–बस्ती चलो” अभियान का उत्साहपूर्ण आयोजन..