क्राइमछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीसाइबर क्राइम

नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने वाले को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

लोरमी 19 जनवरी 2025

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल भापुसे के कुशल निर्देशन मे तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली नवनीत कौर छाबडा एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्ग दर्शन पर थाना लोरमी के अप०क्र0 470/2024 धारा 137 (2) 87.64 (2) बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट के प्रकरण मे प्रार्थी पीड़िता के पिता दिनांक 02.12.24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक अपृहता/पीड़िता को ग्राम ढोलगी से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा 137 (2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया, दौरान विवेचना दिनांक 18.01.2025 को अपहृता को बस स्टैण्ड लोरमी से समक्ष गवाह के बरामद कर बरामदमी पंचनामा तैयार किया गया अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से धारा 180 बीएनएसएस का कथन कराया गया है जो अपने कथन मे दिनांक घटना से लगातार आरोपी श्याम प्रकाश पिता रामकिशुन यादव उम्र 19 वर्ष साकिन ढोलगी थाना लोरमी के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाना बतायी है, मामले मे धारा 87.64 (2) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी गयी है प्रकरण मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार आपरेशन मुस्कान के तहत आरोपी श्याम प्रकाश पिता रामकिशुन उम्र 19 वर्ष साकिन ढोलगी थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग. को बस स्टैण्ड से घेराबंदी कर पकड़े बाद हिरासत मे लेकर थाना आकर आरोपी को दिनांक 18.01.2025 के 16:00 बजे विधिवत गिर. कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, सउनि लखीराम नेताम महिला आरक्षक 381 दुर्गा यादव की भूमिका सराहनीय रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर लोरमी के वनग्राम बिजराकछार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की ज... छेड़छाड़ के आरोप में लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार