खास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

कॉल सेंटर में दर्ज शिकायत पर की गई त्वरित करवाई  , कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम बोड़तरा कला से हटाया गया अतिक्रमण…

मुंगेली 08 जनवरी 2024 – कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर कॉल सेंटर के प्रकरणों का प्रशासनिक अमलो द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा लोरमी विकासखंड के ग्राम बोड़तरा कला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। शासकीय प्राथमिक शाला बोड़तरा कला में आवागमन वाली सड़क पर तारण साहू एवं लीलाबाई द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर दीवार का निर्माण किया गया था, जिसके कारण शिक्षक एवं बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी असुविधा हो रही थी। इससे विद्यालय का समस्त कार्य प्रभावित हो रहा था। स्थानीय व्यक्ति ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टोरेट स्थित कॉल सेंटर में दर्ज कराई। जिस पर कलेक्टर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए एसडीएम श्री अजीत पुजारी के नेतृत्व में तहसीलदार एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया और अतिक्रमण हटाकर स्कूल के लिए रास्ता खुलवाया गया।


रास्ता खुलने से शिक्षकों और बच्चों को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। शिक्षण का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सी.पी. सोनी, शांतनु तारम सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा जिला कलेक्टोरेट परिसर में कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। आमजन कॉल सेंटर के नम्बर 9406275513, 9406275514, 9406275534, 9406275535, 8641002203 पर संपर्क कर अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को घर बैठे दर्ज कर सकते हैं और इनका उचित समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम.. लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना..