आस्था भक्तिउत्सवछत्तीसगढ़नवरात्रि

नवरात्र का पर्व जागरण एवं साधना का पर्व-हिमान्शु महाराज।


रतनपुर बिलासपुर -हमारे सनातन परंपरानुसार प्रत्येक वर्ष चार नवरात्र होती है।चैत्र शुक्ल बासंती और आश्विन शुक्ल शारदीय दो प्रकट नवरात्र और आषाढ शुक्ल तथा माघ शुक्ल पक्ष मे दो गुप्त अर्थात कुल चार नवरात्र मे आदिशक्ति मा जगदंबा की विधिवत पूजा एवम उपासना की जाती है।नवरात्र का पर्व जागरण व साधना का पर्व है।उक्त विचार सिद्ध शक्तिपीठ मा महामाया मंदिर रतनपुर मे आयोजित देवीभागवत प्रवचन के दौरान कथावाचक श्रद्धेय पण्डित डाक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज ने व्यक्त किए। उन्होने रतनपुर मे विराजित मा महामाया,तुलजा भवानी ,रामटेकरी के रामदरबार, गिरिजाबंध हनुमान, भैरवजी, लखनीदेवी, भगवान जगन्नाथ और कलमीटार मे विराजित मा महामाया को प्रणाम करते हुए आध्यात्मिक नगरी रतनपुर को क्रमशः हीरापुर मणिपुर माणिकपुर और वर्तमान मे रतनपुर अर्थात सतयुग त्रेता द्वापर कलयुग चारो युगो की ऐतिहासिक चतुर्युगी नगरी बतलाया। उन्होने भगवान द्वारा हयग्रीव नामक दैत्य तथा दैवीय शक्ति से मधु कैटभ के वध की चर्चा भी की।भागवत के कथा के प्रारंभ मे यजमान श्री राधेश्याम शर्मा, श्रीमती शकुन्तला शर्मा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा सपत्नीक एवं ट्रस्ट के अन्य देवीभागवत गोपाल जी एव व्यास कथावाचक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी को बाजे गाजे कीर्तन मण्डली के मा महामाया का दर्शन कराते हुए व्यासपीठ पर आसीन कराया। आचार्य अनुभव शर्मा, पंडित नीरज तिवारी व पंडित मुकेश शर्मा ने विधिवत पूजन कराया। उक्त कार्यक्रम मे मैनेजिंग ट्रस्टी अरूण शर्मा ट्रस्टी संतोष शुक्ला, पंडित नान्हे महाराज, श्री ए पी त्रिपाठी पंडित सुरेश
शर्मा ,सौरभ शर्मा रमेश यादव रामसिंह व खूबलाल साहू सहित सैकडो श्रद्धालुओ ने भागवत कथा का रसपान किया।इस पर्व मे भक्तो के द्वारा कुल 29450जिसमे घृत ज्योति 3200तेल ज्योति 26150मनोकामना प्रज्ज्वलित किए गएह है।इसके अतिरिक्त 510घृत तथा 1301तेल ज्योति आजीवन प्रज्ज्वलित किए जा रहे है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी