कांग्रेस कार्यकर्ताछत्तीसगढ़मुंगेलीराजनीती

सरकारी स्कूलों को बंद कर शराब दुकान खोल रही है भाजपा सरकार _संजय यादव..

मुंगेली 08 सितम्बर 2024

/प्रदेश में भाजपा सरकार के द्वारा एक ओर स्कूलों को बंद किया जा रहा है दूसरी ओर शराब दुकान खोली जा रही है जिसका जिला महामंत्री संजय यादव ने विरोध किया है। श्री यादव ने बताया कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार द्वारा नया-नया फरमान जारी किया जा रहा है परंतु भाजपा द्वारा जारी फरमान विकास की ओर कम और विनाश की ओर अधिक जाता दिखाई दे रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं शिक्षा और शराबबंदी की, प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब यही भाजपाई प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग कर कई प्रदर्शन किये वहीं कांग्रेस को हमेशा घेरते रहे परंतु जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी तब शराब बिक्री को कम करने के बजाय शराब बिक्री को बढ़ावा देने नई शराब दुकानें खोले जाने को लेकर फरमान जारी किया जा रहा है ऐसे में भाजपा की कथनी और करनी को समझा जा सकता है। श्री यादव ने आगे कहा कि इसी तरह प्रदेश सरकार को विकास के साथ ही बेहतर शिक्षा की ओर भी ध्यान देना आवश्यक है क्योंकि बेहतर भविष्य के लिये शिक्षित होना बहुत आवश्यक है परंतु इस ओर भी भाजपा के द्वारा ऐसा फरमान जारी किया गया है जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में जाता दिख रहा है वहीं इसके चलते हजारों नौकरियों का द्वार भी बंद हो चुका है। श्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश में कम दर्ज संख्या वाले सैकड़ों स्कूलों को प्रदेश सरकार के द्वारा आसपास के स्कूलों में मर्ज किये जाने का आदेश जारी किया गया है जिसके कारण बच्चों को शिक्षा अर्जित करने में परेशानी के साथ ही प्रदेश में हजारों नौकरियों का द्वार भी बंद हो चुका है। ऐसे में प्रदेश का विकास कम विनाश अधिक होगा। बता दे कि भाजपा सरकार को यदि शिक्षा व्यवस्था की इतनी ही चिंता है तो सरकारी स्कूलों को बेहतर सुविधा प्रदान करें, वहां पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिये नई तकनीक लाये जिससे प्राईवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चें सरकारी स्कूल में प्रवेश लेना चाहे परंतु शिक्षा को व्यवसाय में बदलते हुये प्रदेश में प्राईवेट स्कूलों को अधिक अहमियत दी जा रही है जिसके चलते सरकारी स्कूलां में छात्रों की दर्ज संख्या निरंतर घटती जा रही है और प्राईवेट स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ रही है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डॉ. सत्यनारायण तिवारी को ‘ज्येष्ठ नागरिक सम्मान-2026’ से किया सम्मानित स्वामी शिवानंद जी महाराज के काफिले पर पथराव, सुरक्षा में चूक के विरोध में आश्रमवासियों ने एसपी को सौ... बांध के पास मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में फैली सनसनी; मौत की वजह तलाश रही पुलिस... स्वामी शिवानंद जी महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन जन्मदिन पर सेवा, विकास और उत्सव का संगम, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 6.63 करोड़ के कार्यों की सौगात.. जन्मदिवस पर विकास कार्यों की सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव ने कोटा में 1.98 करोड़ और तखतपुर में 4.65 क... डिप्टी सीएम अरुण साव का जन्मदिन आज, लोरमी विधानसभा में जगह-जगह होगा भव्य स्वागत.. छत्तीसगढ़ की बेटी सृष्टि शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 6.86 सेकंड में 50 मीटर लिम्बो स्केटिंग कर रचा... खपरीकलां में भक्तिमय माहौल में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्र... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दीपावली मिलन समारोह में साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, वि...