खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीमेडिकल विभागलोकनिर्माण विभागलोरमीसड़क दुर्घटनास्वास्थ्य

घायल मरीज सूरज से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे साव दुल्लापुर के डायरिया मरीजों से बातचीत कर जाना हाल-चाल…

मुंगेली /रायपुर… 06 सितम्बर 2024… उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज काफिले में घायल बाइक सवार सूरज मरकाम का हाल-चाल जानने मुंगेली जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने चिकित्सकों को संवेदनशीलता के साथ बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि डॉक्टरों की टीम पूरी सक्रियता से लगी हुई है। घायल सूरज का यहां बेहतर ईलाज किया जाएगा। उन्होंने मरीज के पिता देवारीलाल से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता न करें, सूरज की हर संभव मदद की जाएगी।


गौरतलब है की उपमुख्यमंत्री श्री साव विभिन्न विकास कार्यों की भूमि पूजन एवं शिक्षक गौरव अलंकरण समारोह में शामिल होने लोरमी जा रहे थे। इस दौरान नशे में मोटर साइकिल चलाते हुए सूरज काफिले के एक वाहन से टकरा गया और घायल हो गया। दुर्घटना में सूरज का पैर फैक्चर हो गया। डाक्टर ने बताया कि प्लास्टर किया गया है, साथ ही उपचार जारी है और खतरे की कोई बात नहीं है।

डॉक्टर से चर्चा करते डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने डायरिया पीड़ित मरीजों से बातचीत कर जाना हाल


जिला अस्पताल में डिप्टी सीएम ने दुल्लापुर के डायरिया पीड़ित मरीजों से भी बातचीत की और डॉक्टरों को बेहतर ईलाज के लिए निर्देशित किया। उन्होंने दुल्लापुर की डायरिया पीड़ित नंदनी कुर्रे, निशा कुमारी, राजेश्वरी निषाद से बातचीत की। सभी ने बताया कि जिला अस्पताल में बेहतर ईलाज किया जा रहा है और जल्दी ठीक होकर हम अपने घर जाएंगे। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने सभी मरीजों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न..