कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशिक्षा

सेमरसल में छात्रों ने तिरंगा झंडा लेकर निकाली रैली,हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया गया जागरूक…

राहुल यादव /लोरमी12 अगस्त 2024

शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक जिले में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत शास.पूर्व माध्य.शाला सेमरसल में आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 80 फीट लंबी तिरंगा रैली निकालकर ग्राम भ्रमण किया गया। छात्र-छात्राओं ने भारत माता के जयकारे लगाए,वंदे मातरम के नारों से गली मोहल्ले चौराहे गूंज गए। तिरंगा रैली में बच्चों ने बड़े बुजुर्गों को संदेश दिया है तिरंगा मेरी शान है, झंडा गीत गाते बच्चों ने हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की है। रैली में साथ चल रहे शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आम लोगों ने तिरंगा के प्रति सम्मान दिखाया।

उत्साह में लोगों ने हर घर तिरंगा,घर-घर तिरंगा, झंडा ऊंचा रहे हमारा का नारा लगाया। इस अवसर पर प्रधानपाठक राजकुमार कश्यप ने कहा कि भारतीय राष्ट्रध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक बन जाता है बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार भावना का आह्वान करना है। लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षक उमाशंकर सिंह ने कहा कि हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े और देश के स्वतंत्रता सेनानियों वीर सपूतों को सम्मान दें। देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर एक घर पर तिरंगा होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अपने राष्ट्रधर्म का पालन करते हुए हर घर तिरंगा,घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष विजय निषाद,प्राचार्य दीपक ध्रुव,शिक्षक राकेश पांडेय,पुष्पा चतुर्वेदी,ललिता शर्मा,स्मिता क्षत्रिय,स्वतंत्र ध्रुव,प्रीति,चैनू,नवीन,तेजेश्वर,लीला, परमेश्वरी,प्रिया,लीलम,योगेश्वर,दीपा,सारिका आदि छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर लोरमी के वनग्राम बिजराकछार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की ज... छेड़छाड़ के आरोप में लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार