खास खबरछत्तीसगढ़पत्रकार संघलोरमी

नारद जयंती 2024: कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि सहित लोरमी के पत्रकारों ने मनाई नारद जयंती…

मानियारी टाईम्स न्यूज़ 24

लोरमी 01 जून 2024 – मुंगेली जिले के लोरमी नगर अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर के सभा कक्ष में नारद जयंती मनाई गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब सचिव नूतन गुप्ता तथा मुख्य वक्ता आरएसएस के पूर्व जिला संघचालक अशोक तिवारी रहेे, अतिथियों ने श्री नारद के तैल्य चित्र के समक्ष दीप जलाकर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्बोधन की कड़ी में नूतन गुप्ता ने उपस्थित समस्त पत्रकार साथियों को नारद जयंती की बधाई देते हुऐे शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जिले के पूर्व संघचालक एवं छत्तीसगढ़ प्रान्त के कुटुंब प्रबोधन सह संयोजक श्री अशोक तिवारी ने अपने उद्बोधन में नारद जी की भूमिका बतायी, जो सर्व कल्याण की भावना से संप्रेषण के माध्यम से सूचना प्रसारित करते थे, आज भारत जैसे राष्ट्र में निष्पक्ष पत्रकारिता की जरूरत है, जो समाज कल्याण व राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सके, समाज उत्थान की दिशा में पत्रकारिता के महत्व को देखते हुऐ इसेे चतुर्थ आधार स्तंभ माना गया हैे। श्री तिवारी ने संगठन की भूमिका पर भी विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन मुंगेली जिले के प्रचार प्रमुख संदीप ठाकुर ने किया। इस अवसर पर कृष्णा सोनी, प्रीतम दिवाकर, प्रमोद जायसवाल, राहुल यादव, पिंटू उबेजा, बिहारी यादव, नंदलाल खत्री, जितेंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क...