कर्मचारी संघखैरागडछत्तीसगढ़रायपुरसंगीत विश्व विद्यालयहोली त्यौहार

होली पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय में उड़े रंग-ग़ुलाल, फाग-गीतों पर झूमते-थिरकते रहे कर्मचारी

मानियारी टाईम्स न्यूज़ 24×7

रायपुर/खैरागढ़ 27 मार्च 2024

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया। विश्वविद्यालय के परिसर क्रमांक-2 में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कर्मचारी साथियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रखरशरण सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कर्मचारी साथियों के लिए संघ के तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों को रंग-गुलाल और टोपी का वितरण किया गया। संघ के सचिव जेएन सांटिया कार्यक्रम में मुख्य गायक के रूप में शामिल हुए। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और अन्य कर्मचारियों ने भी गायन, वादन और नृत्य में बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

अध्यक्ष प्रखरशरण सिंह ने बताया कि सामाजिक रीति-रिवाज़ों और तीज-त्यौहारों को सभी कर्मचारी साथी सौहार्द्र और भाईचारा के साथ मना सकें, इसलिए संघ के द्वारा इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किये जाते रहते हैं। इसी कड़ी में होली पर आधारित यह कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई...