आदिम जाति कल्याणछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीरायपुरलोरमीसामाजिक

बंधवा स्कूल प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग।

 

लोरमी 26 फ़रवरी 2024 :-

डिप्टी सीएम अरुण साव को ज्ञापन देने पहुँचे समाजिक सदस्य

आदिवासी समाज ने डिप्टी सीएम अरूण साव को ज्ञापन सौपकर बंधवा स्कूल प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा के पूर्व प्राचार्य प्रभुदयाल ध्रुव के विरूद्ध धारा 409, 420, 34 भादवि के तहत शून्य पंजीबद्ध किया गया है जबकि प्राचार्य द्वारा अपने चार माह 14 दिन के कार्यकाल में पूर्व प्राचार्य के निर्देशानुसार रीता डोंगरे अधिक्षिका के संयुक्त हस्ताक्षर से आहरण कर संस्था, छात्रावास अधीक्षिका के आवश्यक कार्य हेतु व्यय किया गया है।

ज्ञापन कॉपी ।

मांग के आधार पर दो लाख 63 हजार 535 रूपये का समान खरीदा गया है जिसका भुगतान होना शेष है उक्त राशि का भुगतान न करना पड़े इसलिये झूठा जातिगत दुर्भावना से एकतरफा कार्रवाई की गयी है यदि वित्तीय अनियमितता हुयी है तो अधीक्षक अधीक्षिका भी उतना ही दोषी है उनके विरूद्ध भी कार्रवाई होना चाहिये। आदिवासी समाज के गुलाब मंडावी, अरूण ध्रुव, श्रीराम मरावी, रामकुमार खुसरो, मनहरण पोर्ते, रामेश्वर ध्रुव, अकत सिंह, सहित समाज प्रमुखों ने डिप्टी सीएम अरूण साव से निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट..